‘जो बोले सो निहाल’ के जयकारों के साथ खुले हेमकुंड साहिब के कपाट, तीन हजार श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

सिख धर्म की आस्था के प्रमुख केंद्र और पवित्र तीर्थस्थल हेमकुंड साहिब के कपाट आज विधि-विधान और धार्मिक अनुष्ठानों के साथ श्रद्धालुओं के दर्शना के लिए खोल दिए गए। इसी के साथ hemkund sahib की वार्षिक यात्रा का विधिवत शुभारंभ हो गया है। कपाट खुलने के अवसर पर करीब तीन हजार से अधिक श्रद्धालु मौजूद रहे।

श्रद्धालुओं के लिए हेमकुंड साहिब के कपाट

हेमकुंड साहिब के कपाट खुलने की प्रक्रिया के तहत शुक्रवार को गोविन्दघाट गुरुद्वारे से ‘पंच प्यारों’ की अगुवाई में श्रद्धालुओं का पहला जत्था भारी उत्साह, बैंड-बाजों की धुन, पवित्र निशान साहिब और कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच हेमकुंड साहिब के लिए रवाना हुआ था।

श्रद्धालुओं ने लगाए ‘जो बोले सो निहाल’ के जयकारे

जत्थे ने रात विश्राम घांघरिया गुरुद्वारे में किया। शनिवार सुबह श्रद्धालु “जो बोले सो निहाल, सत श्री अकाल” के जयघोष के साथ हेमकुंड साहिब पहुंचे, जहां शुभ मुहूर्त में कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। बता दें हर वर्ष साल -जून से शुरू होकर अक्टूबर तक चलने वाली इस पावन यात्रा में देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु शीश नवाने पहुंचते हैं।