
Nainital road accident: नैनीताल से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। धारी ब्लॉक के पास अनियंत्रित मैक्स वाहन गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में दो लोगों के घायल होने की सूचना है।
नैनीताल में अनियंत्रित होकर खाई में गिरा यात्रियों से भरा मैक्स वाहन
हादसा सोमवार दोपहर का है। मिली जानकारी के अनुसार धारी ब्लॉक के दुदुली के पास सड़क से गुजर रहा मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। इस दौरान मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची।
हादसे में दो यात्रियों की मौत
रेस्क्यू टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से खाई में उतरकर रेस्क्यू अभियान शुरू किया। हादसे को लेकर एसडीएम नवाजिश खलीक ने बताया कि हादसे में दो लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि दो लोग घायल हैं। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया है। साथ ही मृतकों के शवों को कब्जे में ले लिया है।
girls globe