
देहरादून में बुधवार सुबह पैनीसिया अस्पताल में हुए अग्निकांड में बड़ी कार्रवाई हुई है। जिलाधिकारी और अग्निशमन विभाग ने अस्पताल को सीज कर लिया गया है। प्रशासन की ओर से मामले की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश भी दे दिए गए हैं।
Dehradun पैनीसिया अस्पताल अग्निकांड में बड़ी कार्रवाई, अस्पताल सीज
देहरादून में बुधवार सुबह पैनीसिया अस्पताल में जिलाधिकारी और अग्निशमन विभाग ने कार्रवाई करते हुए अस्पताल को सीज कर लिया है। प्रशासन की ओर से मामले की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश भी दे दिए गए हैं। बताते चलें कि बुधवार सुबह Panacea Hospital में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटे देख मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। इसमें एक महिला की दम घुटने से मौत हो गई।
Panacea Hospital में आग लगने से एक महिला की मौत
मालूम हो कि भीषण आग को देखते हुए आनन-फानन में मरीजों को अन्य अस्पतालों में शिफ्ट किया गया। हादसे के दौरान अस्पताल में करीब 14 मरीज भर्ती थे। आग AC में शॉर्ट सर्किट के चलते लगी थी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया था।
girls globe