
ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के राजकुमार कहे जाने वाले बुध का महत्व सबसे अधिक माना गया है, क्योंकि वे बुद्धि, तर्क, संचार और व्यापार के कारक हैं। वर्तमान में अस्त चल रहे बुध ग्रह 23 मई 2026 को उदित होने जा रहे हैं और 30 जून 2026 तक इसी अवस्था में रहेंगे। ज्योतिष के जानकारों के अनुसार, जब कोई ग्रह अस्त से उदित होता है, तो उसकी शक्ति और शुभ प्रभाव में भारी वृद्धि होती है। बुध के उदित होने से न केवल आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, बल्कि बातचीत की क्षमता और व्यापारिक फैसलों में भी सटीकता आएगी। आइए जानते हैं किन राशियों के लिए यह समय बेहद खास रहने वाला है।
वृषभ राशि: रुके हुए धन की होगी वापसी वृषभ राशि के जातकों के लिए बुध का उदय आर्थिक दृष्टि से अत्यंत लाभकारी साबित होगा। यदि आपका कोई धन काफी समय से अटका हुआ था, तो इस अवधि में उसके वापस मिलने की प्रबल संभावना है। निवेश के नजरिए से यह समय सोने जैसा है, जहां आपको बेहतर रिटर्न प्राप्त हो सकता है। आपके व्यक्तित्व में एक सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा, जिससे आप अपने कार्यों को और अधिक कुशलता के साथ पूरा कर पाएंगे।
मिथुन राशि: करियर में मिलेगी नई उड़ान बुध ग्रह मिथुन राशि के स्वामी हैं, इसलिए इस राशि के जातकों के लिए यह परिवर्तन सबसे अधिक शुभ माना जा रहा है। आपके हर काम में आ रही बाधाएं अब स्वतः ही दूर होने लगेंगी। जीवनसाथी या पार्टनर का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। यदि आप व्यापारी हैं, तो कोई बड़ी डील या सौदा आपके हाथ लग सकता है। इस दौरान आपका आत्मविश्वास और काम करने की ऊर्जा अपने चरम पर रहेगी, जो आपको सफलता की नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी।
कन्या राशि: पदोन्नति और आय के नए स्रोत कन्या राशि के स्वामी भी बुध ही हैं, जिसके चलते यह गोचर आपके लिए धन और समृद्धि के द्वार खोल रहा है। बुध के उदित होने से आपकी आर्थिक स्थिति में बड़ा उछाल देखने को मिलेगा। आय के नए साधन विकसित होंगे, जिससे बैंक बैलेंस में बढ़ोतरी होगी। कार्यस्थल पर आपको अपने मेहनत का फल पदोन्नति के रूप में मिल सकता है। छात्रों के लिए भी यह समय अत्यंत अनुकूल है और पारिवारिक जीवन में खुशियों का माहौल बना रहेगा।
तुला राशि: मान-सम्मान और विदेश यात्रा के योग तुला राशि वालों के लिए बुध का उदय किसी वरदान से कम नहीं है। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार के साथ-साथ समाज में मान-प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। इस अवधि में आपकी वाणी बहुत प्रभावशाली रहेगी, जिससे आप लोगों को आसानी से प्रभावित कर सकेंगे। नए और प्रभावशाली लोगों से आपकी मुलाकात होगी जो भविष्य में काम आएंगे। इसके अलावा, लंबी दूरी की यात्रा या विदेश यात्रा के प्रबल योग भी बन रहे हैं।
girls globe