
लोकसभा में महिला आरक्षण लागू करने वाले बिल के गिरने के बाद आज उत्तराखंड विधानसभा में इस पर चर्चा के लिए विशेष सत्र बुलाया गया है। सत्र में सीएम धामी का संबोधन शुरू होते ही विपक्ष ने जमकर हंगामा काटा।
महिला आरक्षण बिल को लेकर सदन में हो रही चर्चा
मुख्यमंत्री धामी ने अपने संबोधन में कहा कि मातृशक्ति सशक्तिकरण पर राजनीति करना गलत है। मातशक्ति ने हमेशा सिद्ध किया है कि वे जिम्मेदारी मिलने पर नेतृत्व करना भी जानती है। सीएम ने कहा प्रधानमंत्री ने मातृशक्ति को सम्मान दिलाने के लिए “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” लाने का काम किया है। उनका महिलाओं की बराबर भागीदारी सुनाश्चित करने का संकल्प था। लेकिन कांग्रेस ने ऐसा नहीं होने दिया।
विपक्ष ने महिलाओं को उनके अधिकारों से रखा वंचित
सीएम ने कहा आज लोकसभा में नारी शक्ति बिल गिरने को लेकर विशेष सत्र बुलाया गया है। लेकिन गठबंधन ने अपने रणनीतिक लाभ के कारण इस बिल को गिराने का काम किया है। बिल पास न होने के कारण विपक्ष के लोग मेज़ थपथपाने का काम कर रहे थे, यह पता चल रहा था कि विपक्ष ने हमेशा से ही महिलाओं को उनके अधिकारों से वंचित रखने का काम किया है।
girls globe