
केशव प्रसाद मौर्य ने बाल दिवस के अवसर पर देश एवं प्रदेश के समस्त बच्चों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल, सुखद एवं सुनहरे भविष्य की कामना की है। श्री मौर्य ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य और राष्ट्र की अमूल्य धरोहर हैं। आज के बच्चे ही कल के जिम्मेदार नागरिक, कुशल नेतृत्वकर्ता, वैज्ञानिक, तकनीकी विशेषज्ञ और राष्ट्र निर्माता बनेंगे। बच्चों की प्रतिभा, जिज्ञासा, रचनात्मकता और ऊर्जा ही विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव है।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर स्वास्थ्य, सुरक्षित वातावरण और आगे बढ़ने के समान अवसर उपलब्ध कराना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। बच्चों को केवल किताबी ज्ञान तक सीमित न रहकर आधुनिक तकनीक, विज्ञान, नवाचार, कौशल विकास और नैतिक मूल्यों का भी ज्ञान प्राप्त करना चाहिए, ताकि वे बदलते समय की चुनौतियों का सामना करते हुए समाज और देश के विकास में प्रभावी योगदान दे सकें। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में डबल इंजन सरकार बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। नई शिक्षा नीति, डिजिटल शिक्षा, तकनीकी ज्ञान और कौशल विकास के माध्यम से बच्चों के लिए बेहतर भविष्य के अवसर तैयार किए जा रहे हैं।
girls globe