Sunday , November 15 2026

शिकायतों का 15 दिन में हो निस्तारण, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर होगी कठोर कार्रवाई, श्री मौर्य

केशव प्रसाद मौर्य ने ग्राम्य विकास विभाग के उच्च अधिकारियों से वीबी-जी राम जी योजना (विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण) के क्रियान्वयन एवं प्रगति की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। श्री मौर्य ने मास्टर रोल, माप पुस्तिका, श्रमिकों की उपस्थिति, कार्यों के अभिलेख और भुगतान संबंधी समस्त प्रक्रियाओं को डिजिटल प्रणाली से जोड़ने तथा संबंधित दस्तावेजों का नियमित ऑडिट कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि योजना के प्रत्येक कार्य और भुगतान का अभिलेख पूरी तरह पारदर्शी एवं सत्यापन योग्य होना चाहिए। किसी भी स्तर पर अनियमितता, फर्जीवाड़े अथवा सरकारी धन के दुरुपयोग की संभावना नहीं रहनी चाहिए।

उप मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए कि वीबी-जी राम जी योजना के अंतर्गत ग्राम पंचायत से लेकर शासन स्तर तक प्राप्त होने वाली प्रत्येक शिकायत का अधिकतम 15 दिनों के भीतर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। यदि किसी शिकायत अथवा समस्या का समाधान शासन स्तर से किया जाना आवश्यक हो, तो संबंधित अधिकारी उसे तत्काल समुचित टिप्पणी के साथ पत्रावली पर प्रस्तुत करें।