
Bageshwar Kothkot Post Office Man Video: इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। कपकोट बागेश्वर के पोथिंग पोस्ट ऑफिस से जुड़ा ये वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। यहां पर एक पोस्ट ऑफिस कर्मचारी पर ग्रामीणों के साथ कथित अभद्र व्यवहार और धमकी देने का आरोप लगा है। इसकी वीडियो भी एक गामीण द्वारा ही बनाई गई। जिसमें वो कर्मचारी पर आरोप लगाती नजर आईं।
पोस्ट ऑफिस कर्मचारी ने की अभद्रता! Bageshwar Kothkot Post Office Man Video Viral
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पोस्टऑफिस कर्मचारी कथित तौर पर ग्रामीणों से बदसलूकी कर रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस कर्मचारी के व्यवहार को लेकर पहले भी विवाद सामने आ चुके हैं। सरकारी संस्थान में इस तरह का रवैया आम जनता के भरोसे को चोट पहुंचाता है।
गांव वाले परेशान, की कार्रवाई की मांग
मामले को लेकर ग्रामीणों ने प्रशासन और डाक विभाग से निष्पक्ष जांच की मांग की है। साथ ही दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की अपील भी की है।
पुलिस का बयान आया सामने
इस मामले में पुलिस ने भी अपना बयान दिया है। कपकोट थाना पुलिस का कहना है कि फिलहाल इस मामले में उन्हें कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। ऐसे में शिकायत मिलने के बाद ही नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
girls globe