
देहरादून पुलिस ने 28 मई को मनाये जाने वाले ईद-उल- जुहा पर्व पर अपनी कमर कस ली है। सुरक्षा की दृष्टि से पूरे शहरी क्षेत्र को 5 जोन, 11 सेक्टर और 35 सब सेक्टरों में विभाजित किया गया है। साथ ही पुलिस ने देहरादून के कई मार्गों को डायवर्ट किया है। जो सुबह 6 बजे से 10 बजे तक प्रभावी रहेगा।
ईद पर हाईअलर्ट पर देहरादून
जोन में पुलिस उपाधीक्षक, सेक्टर में निरीक्षक/थानाध्यक्ष और सब सैक्टरों में उप निरीक्षक स्तर के अधिकारी को प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा संवेदनशील स्थानों और मिश्रित आबादी क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। पर्व के दौरान सभी प्रभारी निरीक्षक, थानाध्यक्ष, चौकी प्रभारियों, हल्का प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में निरंतर भ्रमण करने के निर्देश दिए हैं।
रुट डाइवर्ट प्लान (dehradun route plan for eid)
- घंटाघर से बिंदाल जाने वाले ट्रैफिक को राजपुर रोड की ओर डायवर्ट किया जायेगा।
- दर्शनलाल ओर तहसील चौक से आने वाले वाहन, जिन्हें बिन्दाल क्षेत्र की ओर जाना है, वह दिलाराम चौक से कैण्ट मार्ग से होते हुए अपने गंत्वय की ओर जायेंगे।
- राजपुर रोड से बिंदाल की ओर जाने वाले ट्रैफिक को घंटाघर से दर्शनलाल चौक की ओर भेजा जायेगा।
- बल्लूपुर / किशननगर चौक से घंटाघर आने वाले ट्रैफिक को आवश्यकता अनुसार कैंट की ओर डायवर्ट किया जायेगा।
- राजपुर क्षेत्र से आने वाले वाहन, जिन्हें बिंदाल क्षेत्र की ओर जाना है, वह दिलाराम चौक से होते हुए कैंट मार्ग से होते हुए अपने गंत्वय की ओर जायेंगे।
- नमाजियों को नमाज पढ़ने के लिए घंटाघर से बिंदाल वाले मार्ग में जाने दिया जायेगा।
ये भी पढ़ें: ईद पर हाईअलर्ट पर देहरादून: शहर को किया 5 जोन, 11 सेक्टर और 35 सब सेक्टरों में विभाजित
बैरियर प्वांइट
1- घंटाघर
2- बिंदाल
3- यमुना कॉलोनी
4- अग्रवाल बेकरी
5- धर्मपुर चौक
6- ट्रांसपोर्ट नगर तिराहा
7- चन्द्रबनी चौक
girls globe