
देशभर के साथ ही उत्तराखंड में भी आज से नैतपा शुरू हो गया है। नौतपा के ये 9 दिन पूरे साल के सबसे खतरनाक दिन माने जाते हैं। ये वो दिन होते हैं जब सूरज अपने असली तेवर दिखाता है।
उत्तराखंड में भी शुरू हो गया नौतपा
बता दें नौतपा के इन नौ दिनों में सूरज की किरणें सीधे पृथ्वी पर पड़ती हैं। जिस वजह से धरती का तापमान काफी बढ़ जाता है और लू चलने लगती है। कहते हैं कि नौतपा के इन 9 दिनों में सूरज जितना ज्यादा तपेगा, मानसून में उतनी ही शानदार बारिश भी होगी।
2 जून तक चलेंगे लू के थपेड़े
देशभर में आज यानी 25 मई से गंगा दशहरा के साथ ही नौतपा भी शुरू हो गया है जो 2 जून तक चलेगा। लिहाज़ा, गर्मी अपने चरम पर होगी। लू के थपेड़े चलेंगे और तापमान आसमान छूएगा। प्रदेश के ज्यादातर मैदानी इलाकों में आज पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार जा चुका है।
नौतपा के 9 दिन रहेंगे भारी
गर्म हवाओं और उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेहाल करके रख दिया है। हीटवेव जैसे हालात बन चुके हैं। हालांकि अभी तक पहाड़ी इलाकों में कुछ हद तक राहत है। विशेषज्ञों की माने तो नौतपा के इन 9 दिनों में अपना और अपने परिवार का खास ख्याल रखना बेहद जरूरी है।
नौतपा से बचाव कैसे करें? Nautapa precautions
- दोपहर की तेज धूप में बाहर निकलने से बचें।
- खाली पेट घर से बिल्कुल ना निकलें।
- ज्यादा तला भुना खाना, चाय और शराब से परहेज करें।
- खूब सारा पानी पिएं बॉडी को हाइड्रेटेड रखें।
- साथ ही अपने घर के आस-पास जानवरों के लिए भी पानी रख दें ताकि उन्हें भी थोड़ी राहत मिल सके।
- तरबूज, खीरा, खरबूजा और अंगूर जैसे रसीले फल खाएं।
girls globe