
प्रयागराज में केशव प्रसाद मौर्य ने पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं से भेंट कर संगठनात्मक विषयों, आगामी चुनावों की रणनीति तथा क्षेत्रीय जनसमस्याओं को लेकर विस्तृत चर्चा की। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने, कार्यकर्ताओं के साथ निरंतर संवाद बनाए रखने तथा केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया।
श्री मौर्य ने कहा कि कार्यकर्ता संगठन की सबसे बड़ी ताकत हैं और उनके सतत परिश्रम से ही पार्टी की नीतियों एवं सरकार के विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाया जा सकता है। उन्होंने आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए संगठनात्मक तैयारियों, बूथ प्रबंधन, जनसंपर्क अभियान तथा कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी को और प्रभावी बनाने पर विचार-विमर्श किया।
girls globe