
क्रिकेट फैंस के लिए आज का दिन बेहद रोमांचक होने वाला है। पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे (ODI) सीरीज का आगाज आज यानी शनिवार, 30 मई 2026 से होने जा रहा है। सीरीज का यह पहला मुकाबला रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके बाद सीरीज के बाकी बचे दो वनडे मैच क्रमश: 2 और 4 जून को लाहौर के ऐतिहासिक मैदान पर खेले जाएंगे।
दोनो ही टीमों के लिए यह सीरीज काफी महत्वपूर्ण है। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की व्यस्तता के कारण ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने पिछले करीब दो महीने से कोई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेला है, ऐसे में वे जीत के साथ शुरुआत करना चाहेंगे। दूसरी तरफ, पाकिस्तानी टीम का मनोबल थोड़ा गिरा हुआ है क्योंकि वे इसी महीने की शुरुआत में बांग्लादेश के हाथों अपने ही घर पर 0-2 से टेस्ट सीरीज हारकर आ रही हैं। ऐसे में शाहीन अफरीदी की कप्तानी में पाकिस्तान वापसी की पुरजोर कोशिश करेगा।
PAK vs AUS 1st ODI: कब और कहां खेला जाएगा मैच?
-
तारीख: पाकिस्तान वर्सेस ऑस्ट्रेलिया पहला वनडे मैच आज, 30 मई 2026 (शनिवार) को खेला जा रहा है।
-
मैदान: यह मुकाबला रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित किया जा रहा है।
मैच और टॉस की टाइमिंग क्या है?
पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाला यह पहला वनडे मैच भारतीय समयानुसार (IST) शाम 05:00 बजे शुरू होगा। वहीं, इस मुकाबले का टॉस मैच शुरू होने से ठीक आधा घंटा पहले यानी शाम 04:30 बजे किया जाएगा।
भारत में टीवी और मोबाइल पर कैसे देखें LIVE मैच?
भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए एक जरूरी अपडेट है। दुर्भाग्य से, भारत के किसी भी प्रमुख टेलीविजन चैनल या आधिकारिक ओटीटी स्ट्रीमिंग पार्टनर ने पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज के ब्रॉडकास्टिंग या स्ट्रीमिंग राइट्स नहीं खरीदे हैं।
हालांकि, भारतीय फैंस को निराश होने की जरूरत नहीं है। भारत में मौजूद फैंस इस पूरी वनडे सीरीज का आनंद अपने मोबाइल या लैपटॉप पर बिल्कुल फ्री में ले सकते हैं। इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग Sports TV YouTube चैनल पर उपलब्ध रहेगी, जहां से फैंस मैच का सीधा प्रसारण देख सकते हैं।
दोनों टीमों का फुल स्क्वॉड (Playing Squads)
इस वनडे सीरीज के लिए पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया की घोषित टीमें इस प्रकार हैं:
-
पाकिस्तान स्क्वाड: शाहीन अफ़रीदी (कप्तान), साहिबज़ादा फरहान, माज़ सदाकत, बाबर आज़म, सलमान आगा, अब्दुल समद, गाज़ी गोरी (विकेटकीपर), शादाब खान, नसीम शाह, हारिस रऊफ़, अबरार अहमद, रोहेल नज़ीर, अहमद दानियाल, अराफ़ात मिन्हास, सुफ़यान मोक़िम, शमील हुसैन।
-
ऑस्ट्रेलिया स्क्वाड: जोश इंग्लिस (कप्तान), मैथ्यू शॉर्ट, मार्नस लाबुशेन, मैट रेनशॉ, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, लियाम स्कॉट, नाथन एलिस, रिले मेरेडिथ, एडम ज़म्पा, बिली स्टैनलेक, मैथ्यू कुहनेमन, तनवीर संघा, ओलिवर पीक।
girls globe