
ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर सस्पेंस और स्पाई थ्रिलर का रोमांच एक बार फिर अपने चरम पर है। चार साल के लंबे इंतजार के बाद ‘एनोला होम्स’ फ्रैंचाइजी की तीसरी किश्त—’एनोला होम्स 3′ ने दस्तक दी है और आते ही ओटीटी की दुनिया में तहलका मचा दिया है। रिलीज के महज 24 घंटों के भीतर, इस फिल्म ने न केवल दर्शकों का दिल जीत लिया है, बल्कि टॉप 10 ट्रेंडिंग फिल्मों की लिस्ट में अपनी जगह पक्की करते हुए नंबर-2 का स्थान हासिल कर लिया है।
क्या है एनोला होम्स 3 की रोमांचक कहानी
‘एनोला होम्स 3’ की कहानी पिछली फिल्म की घटनाओं से सीधे जुड़ती है। इस बार एनोला अपने प्यार टुक्सबरी (लुईस पार्ट्रिज) के साथ शादी के बंधन में बंधने को लेकर दुविधा में है। लेकिन कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब उसका मशहूर भाई और जासूस ‘शेरलॉक होम्स’ अचानक गायब हो जाता है। शादी की रस्मों को छोड़कर एनोला अपने भाई की तलाश में निकल पड़ती है, जहाँ उसे पता चलता है कि न केवल उसका भाई गायब है, बल्कि उसकी होने वाली सास का भी अपहरण हो गया है। फिल्म में दोहरे हत्याकांड का रहस्य और अतीत के गहरे राज, कहानी को और भी सस्पेंस से भर देते हैं।
क्यों है ये फिल्म ‘मस्ट वॉच’
मात्र 1 घंटे 45 मिनट की अवधि वाली यह फिल्म उन दर्शकों के लिए एकदम परफेक्ट है जो कम समय में एक बेहतरीन मिस्ट्री थ्रिलर देखना चाहते हैं। फिल्म में मिली बॉबी ब्राउन ने एक बार फिर एनोला के किरदार में जान फूंक दी है, साथ ही हेनरी कैविल (शेरलॉक होम्स) और हेलेना बोनहम कार्टर का अभिनय इसे और भी प्रभावशाली बनाता है। लालच, पारिवारिक कश्मकश और शातिर जासूसी से भरी यह फिल्म आपको अंत तक बांधे रखती है। ओटीटी पर मौजूद अन्य ब्लॉकबस्टर फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए ‘एनोला होम्स 3’ तेजी से नंबर-1 की ओर बढ़ रही है।
ओटीटी पर छाई मिस्ट्री-थ्रिलर का जादू
1 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने के साथ ही ‘एनोला होम्स 3’ को भारत में धड़ल्ले से देखा जा रहा है। इसने हालिया रिलीज ‘राजा शिवाजी’, ‘भूत बंगला’ और ‘धुरंधर’ जैसी फिल्मों को लोकप्रियता में काफी पीछे छोड़ दिया है। स्पाई और जासूसी जॉनर की फिल्मों के शौकीन दर्शकों के लिए यह फिल्म वीकेंड वॉच लिस्ट में सबसे ऊपर होनी चाहिए। अगर आप सस्पेंस और मिस्ट्री के दीवाने हैं, तो नेटफ्लिक्स पर मौजूद इस लेटेस्ट फिल्म को मिस करना एक गलती हो सकती है।
girls globe