
ओटीटी (OTT) के सबसे विवादित और पॉपुलर रियलिटी शो ‘लॉक अप सीजन 2’ (Lock Upp Season 2) के कैदियों के बीच जबरदस्त ड्रामा देखने को मिल रहा है. शो के हालिया एपिसोड में बॉलीवुड की ‘क्वीन’ कंगना रनौत ने अपनी जेल में बंद टीवी के मशहूर एक्टर राम कपूर को उनके अड़ियल रवैये को लेकर जमकर खरी-खोटी सुनाई है. कंगना ने सीधे शब्दों में राम से कह दिया कि अगर वह इस शो में टिकना चाहते हैं और खुद में कुछ सुधार देखना चाहते हैं, तो उन्हें अपनी हर गलती को सही ठहराना और खुद का बचाव करना तुरंत बंद करना होगा.
‘अगर जेल के लिए बहुत बड़े हो, तो आए ही क्यों?’ – कंगना का तीखा वार
‘लॉक अप 2’ के पांचवें एपिसोड के दौरान जब कंगना रनौत ने जेल का कोर्ट रूम लगाया, तो उनके निशाने पर सबसे पहले राम कपूर ही आए. कंगना ने राम कपूर के एटीट्यूड पर सवाल उठाते हुए तीखे लहजे में कहा, ‘राम जी, आपको इस गेम को इतनी गंभीरता से नहीं लेना चाहिए था. अगर आपको लगता है कि आप इस जेल के लिए बहुत बड़े कलाकार हैं और यह जगह आपके स्तर की नहीं है, तो फिर आप यहां आए ही क्यों? क्या अपनी बेवकूफी दिखाने के लिए यहां आए हैं?’
इस अचानक हुए हमले से राम कपूर थोड़ा असहज दिखे और उन्होंने खुद का बचाव करते हुए कहा, ‘जब सही समय आएगा, तो मैं अपनी सच्चाई सबके सामने रखूंगा और बहुत बेहतर तरीके से रखूंगा.’ लेकिन कंगना इतने में शांत नहीं हुईं, उन्होंने तुरंत दोबारा चेतावनी देते हुए कहा, ‘अगर वाकई खुद में कोई सुधार करना है, तो हर बात पर खुद का बचाव करना बंद करो.’
फराह खान ने भी दिया रियलिटी चेक, बोलीं- ‘लीड एक्टर से बैकग्राउंड बन गए हो’
कंगना रनौत से पहले बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर और डायरेक्टर फराह खान ने भी शो के ‘चार्जशीट’ सेगमेंट के दौरान राम कपूर को आईना दिखाया था. फराह ने राम कपूर के गेम प्ले पर तंज कसते हुए कहा था, ‘मैं आपसे एक सीधा सवाल पूछना चाहती हूं. बाहर आप हर टीवी शो में लीड रोल में नजर आते हैं, लेकिन इस जेल में आकर आप पूरी तरह से एक बैकग्राउंड एक्टर बनकर रह गए हैं. आपका कोई वजूद नहीं दिख रहा है’
हालांकि, राम कपूर को फराह का यह फीडबैक बिल्कुल रास नहीं आया और उन्होंने फराह को बीच में ही टोकने की कोशिश की. इस पर फराह भड़क गईं और उन्होंने साफ कहा, ‘राम, जो मैं इस वक्त टीवी पर देख रही हूं, मुझे वह राम बिल्कुल पसंद नहीं आ रहा है. यह सिर्फ कोई मजाक नहीं चल रहा है।’
‘डायनासोर बन जाओगे…’ फराह की बात पर अड़े रहे राम कपूर
फराह की इस बात पर राम कपूर ने हंसते हुए जवाब दिया, ‘मेरे लिए तो यह सिर्फ एक मजाक ही है. मैं जैसा हूं, वैसा ही रहूंगा।’ फराह ने उन्हें दोबारा समझाने की कोशिश की और कहा कि यह फालतू लेक्चर देना आपका असली रूप नहीं है। लेकिन राम कपूर अपनी जिद पर अड़े रहे और उन्होंने गुस्से में यहां तक कह दिया, ‘तो निकाल दो मुझे इस शो से! मैं नहीं बदलने वाला.’
राम के इस अड़ियल जवाब पर फराह खान ने हल्के-फुल्के लेकिन चुटीले अंदाज में एक बड़ा रियलिटी चेक देते हुए कहा, ‘जो लोग वक्त के साथ खुद को नहीं बदलते, वो इतिहास में डायनासोर बन जाते हैं.’ इस पर राम ने भी बेबाकी से जवाब दिया, ‘तो ठीक है, मैं डायनासोर बन जाऊंगा.’ फिलहाल, कंगना और फराह दोनों की क्लास के बाद भी राम कपूर के तेवर ठंडे होते नहीं दिख रहे हैं, जिसने शो के आने वाले एपिसोड्स के लिए फैंस का एक्साइटमेंट दोगुना कर दिया है.
girls globe