
दिल्ली में इंजीनियरिंग (B.Tech) और आर्किटेक्चर (B.Arch) करने का सपना देख रहे छात्रों के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण खबर है। संयुक्त प्रवेश परामर्श समिति, दिल्ली (Joint Admission Committee – JAC) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए ऑनलाइन आवेदन और काउंसलिंग की प्रक्रिया आधिकारिक तौर पर शुरू कर दी है।
दिल्ली सरकार के अधीन आने वाले पांच प्रमुख तकनीकी विश्वविद्यालयों में दाखिले के लिए योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक और योग्य छात्र जेएसी दिल्ली की आधिकारिक वेबसाइट jacdelhi.admissions.nic.in पर जाकर अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। आवेदन करने, काउंसलिंग फीस का भुगतान करने और अपनी पसंद के कॉलेजों व ब्रांच का विकल्प (Choice Filling) भरने की अंतिम तिथि 9 जून 2026 तय की गई है।
इन 5 टॉप संस्थानों में मिलेगा एडमिशन, 85% सीटें दिल्ली के छात्रों के लिए रिजर्व
इस साल संयुक्त प्रवेश प्रक्रिया (JAC) के माध्यम से दिल्ली के निम्नलिखित पांच दिग्गज विश्वविद्यालयों में सीटें आवंटित की जाएंगी:
-
दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (DTU)
-
नेताजी सुभाष प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (NSUT)
-
इंद्रप्रस्थ सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (IIIT Delhi)
-
इंदिरा गांधी दिल्ली तकनीकी विश्वविद्यालय फॉर वूमेन (IGDTUW – केवल छात्राओं के लिए)
-
दिल्ली कौशल एवं उद्यमिता विश्वविद्यालय (DSEU)
आरक्षण का नियम: चूंकि ये पांचों संस्थान दिल्ली सरकार के अंतर्गत संचालित होते हैं, इसलिए यहां कुल उपलब्ध सीटों में से 85 फीसदी सीटें दिल्ली के स्थानीय छात्रों (जिन्होंने 12वीं दिल्ली से पास की है) के लिए आरक्षित हैं। बाकी बची 15 फीसदी सीटें दिल्ली से बाहर (Outside Delhi) के छात्रों के लिए रखी गई हैं।
चार राउंड में होगी काउंसलिंग, जेईई मेन (JEE Main) के स्कोर पर मिलेगा दाखिला
जेएसी दिल्ली 2026 के तहत एडमिशन की पूरी प्रक्रिया कुल चार मुख्य राउंड में आयोजित की जाएगी। यदि चार राउंड के बाद भी सीटें खाली बचती हैं, तो आगे ‘स्पॉट राउंड’ काउंसलिंग भी कराई जाएगी।
-
B.Tech पाठ्यक्रमों में दाखिला JEE Main 2026 (पेपर-1) के स्कोर और रैंक के आधार पर होगा।
-
B.Arch (बैचलर्स इन आर्किटेक्चर) में दाखिला JEE Main 2026 (पेपर-2) के स्कोर के आधार पर दिया जाएगा।
-
काउंसलिंग के पहले राउंड के लिए सीट अलॉटमेंट (सीट आवंटन) का परिणाम जून के मध्य (Mid-June) में जारी किया जाएगा।
कुल सीटें और आवेदन शुल्क:
इस वर्ष इन पांचों संस्थानों को मिलाकर कुल 7,855 सीटों पर मेधावी छात्रों का दाखिला होना है। इसमें से 90 सीटें विशेष रूप से बैचलर्स इन आर्किटेक्चर (B.Arch) कोर्स के लिए निर्धारित की गई हैं।
काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल होने के लिए सभी श्रेणी के अभ्यर्थियों को 1,500 रुपये का अनिवार्य आवेदन शुल्क देना होगा। यह शुल्क केवल ऑनलाइन माध्यमों जैसे- डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, यूपीआई (UPI) या अन्य डिजिटल वॉलेट के जरिए ही स्वीकार किया जाएगा। किसी भी प्रकार की तकनीकी समस्या या पूछताछ के लिए छात्र ऑफिशियल ईमेल आईडी [email protected] पर मेल कर सकते हैं।
क्या है पात्रता शर्तें (Eligibility Criteria)? नहीं चाहिए JoSAA की तरह 75% मार्क्स
IIT और NIT में एडमिशन कराने वाली जोसा (JoSAA) काउंसलिंग के विपरीत, जेएसी दिल्ली में शामिल होने के लिए सामान्य वर्ग के छात्रों को 12वीं कक्षा में 75 फीसदी मार्क्स की अनिवार्यता नहीं है। यहां अलग-अलग संस्थानों के लिए पात्रता शर्तें बेहद लचीली और इस प्रकार हैं:
1. IIIT दिल्ली (IIIT-D) के लिए नियम:
-
अभ्यर्थी को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) या किसी भी मान्यता प्राप्त समकक्ष बोर्ड से पांच मुख्य विषयों में कुल मिलाकर (Aggregate) न्यूनतम 70 प्रतिशत अंक प्राप्त होने अनिवार्य हैं।
-
इन पांच मुख्य विषयों में फिजिक्स (भौतिकी), केमिस्ट्री (रसायन विज्ञान) और मैथमेटिक्स (गणित) का होना जरूरी है।
-
इसके साथ ही, कक्षा 12वीं में मैथ्स विषय में अलग से भी न्यूनतम 70% अंक होना अनिवार्य है।
2. NSUT, DTU, IGDTUW और DSEU के लिए नियम:
इन चार विश्वविद्यालयों में सामान्य B.Tech प्रोग्राम और IGDTUW में संचालित होने वाले ड्यूल डिग्री प्रोग्राम [B.Tech (MAE) + MBA] के लिए योग्यता शर्तें निम्नलिखित हैं:
-
जो उम्मीदवार 12वीं स्तर पर PCM (फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स) विषयों में कुल मिलाकर न्यूनतम 60 प्रतिशत या उससे अधिक अंक हासिल करता है, वह योग्य माना जाएगा।
-
अभ्यर्थी ने 12वीं कक्षा में अंग्रेजी (English) को एक कोर या इलेक्टिव विषय के तौर पर पास किया हो।
-
अभ्यर्थी के पास एनटीए द्वारा जारी वैध जेईई मेन (पेपर-1) की रैंक होनी चाहिए।
girls globe