HSSC Group C Recruitment 2026: हरियाणा जेल विभाग में 1238 पदों पर बंपर भर्ती, CET पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका

हरियाणा में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक बड़ा और शानदार मौका सामने आया है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने जेल विभाग के अंतर्गत ग्रुप सी (Group C) के 1238 पदों पर भर्ती के लिए विस्तृत नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत जेल वार्डर और असिस्टेंट सुपरिटेंडेंट के पदों को भरा जाएगा। योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आज से ही ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

किस्म-किस्म के पदों के लिए जरूरी शैक्षणिक योग्यता और उम्र सीमा की पूरी जानकारी नीचे विस्तार से दी गई है, जिसे आवेदन करने से पहले ध्यान से पढ़ना बेहद जरूरी है।

HSSC जेल वार्डर भर्ती 2026: एक नजर में समझें पूरा शेड्यूल

इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को तय समय सीमा के भीतर ही अपना फॉर्म सबमिट करना होगा। मुख्य तारीखें और जरूरी बातें इस प्रकार हैं:

  • भर्ती बोर्ड का नाम: हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (HSSC)

  • पद का नाम: जेल असिस्टेंट सुपरिटेंडेंट और जेल वार्डर

  • कुल वैकेंसी: 1238 पद

  • आवेदन का माध्यम: पूरी तरह ऑनलाइन

  • आवेदन करने की तारीख: 24 जून से 30 जून 2026 (रात 11:59 बजे तक)

  • फॉर्म में सुधार (Correction Window): 1 जुलाई से 2 जुलाई 2026 (रात 11:59 बजे तक)

  • चयन का तरीका: लिखित परीक्षा (Written Exam) और दस्तावेज सत्यापन (DV)

  • आधिकारिक वेबसाइट: hssc.gov.in

पदों का पूरा ब्यौरा: पुरुष और महिला उम्मीदवारों के लिए कितनी हैं सीटें?

हरियाणा सरकार की मौजूदा आरक्षण नीति के आधार पर इन 1238 खाली पदों को अलग-अलग कैटेगरी और विभागों में बांटा गया है, जिसकी पूरी लिस्ट आप यहां देख सकते हैं:

कैटेगरी नंबर पद का नाम विभाग कुल पद
1 असिस्टेंट जेल सुपरिटेंडेंट (पुरुष) जेल विभाग 30
2 असिस्टेंट जेल सुपरिटेंडेंट (महिला) जेल विभाग 03
3 वार्डर (महिला) जेल विभाग 112
4 वार्डर (पुरुष) जेल विभाग 1093
  कुल पदों की संख्या   1238

योग्यता और उम्र सीमा: कौन-कौन कर सकता है अप्लाई?

इस भर्ती में केवल वही उम्मीदवार भाग ले सकते हैं जिन्होंने कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) ग्रुप सी 2025 की परीक्षा पास की है। इसके अलावा पदों के हिसाब से अन्य जरूरी योग्यताएं नीचे दी गई हैं:

  • असिस्टेंट जेल सुपरिटेंडेंट के लिए: उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन (Graduation) की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही, 10वीं (मैट्रिक) में हिंदी या संस्कृत में से कोई एक विषय पढ़ा होना अनिवार्य है। इस पद के लिए उम्र सीमा 21 से 27 साल तय की गई है।

  • जेल वार्डर के लिए: इस पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं (सीनियर सेकेंडरी) पास होना जरूरी है। इसके साथ ही 10वीं स्तर पर हिंदी या संस्कृत विषय का होना आवश्यक है। इस पद के लिए न्यूनतम उम्र 18 साल और अधिकतम उम्र 25 साल होनी चाहिए।