
हरियाणा उत्तराखंड विवाद की गूंज अब दिल्ली तक पहुंच गई है। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने नई बहस छेड़ दी है। वीडियो में अब हरियाणा वालों ने देहरादून के एक ड्राइवर को दिल्ली में सवारी लेने से रोक दिया। साथ ही हिदायत दी कि भविष्य में चालक एयरपोर्ट पर नजर न आए।
हरियाणा–उत्तराखंड विवाद पहुंचा दिल्ली!
दरअसल सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो को उत्तराखंड के इन्फ्लुएंसर भूपी पंवार ने शेयर किया है। वायरल क्लिप में दिल्ली की एक बिल्डिंग पार्किंग में कुछ लोग देहरादून के एक ड्राइवर को घेरकर उससे सवारी न ले जाने की बात करते नजर आ रहे हैं।
देहरादून के ड्राइवर को सवारी लेने से रोका
वीडियो में मौजूद लोग दावा करते हैं कि जब वे उत्तराखंड जाते हैं तो उनके साथ गलत व्यवहार होता है। साथ ही उनकी गाड़ियों के शीशे तक तोड़ दिए जाते हैं। इसलिए अब वे यहां उत्तराखंड के ड्राइवरों को एयरपोर्ट या इस इलाके से सवारी उठाने नहीं देंगे।
एयरपोर्ट की पार्किग से भी बाहर भेजा
साथ ही उत्तराखंड के इस ड्राइवर को सभी लोगों ने एयरपोर्ट की पार्किग से भी बाहर भेज दिया। अब ये वीडियो इंटरनेट पर तेजी से फैल रहा है और लोग इसे लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। जिसके बाद सवाल यही है कि क्या अब कुछ लोगों द्वारा सोशल मीडिया पर भड़काई गई दो राज्यों के बीच की लड़ाई में ऐसे आम लोग जिनका उससे कोई लेना देना नहीं है क्या वो प्रताड़ित होते रहेंगे?
क्या है ऋषिकेश वाला वायरल वीडियो?
बताते चलें कि हाल ही में हरियाणा के दो युवको को 10 साल की बच्ची के साथ कथित छेड़छाड़ के आरोप में बीच सड़क नग्न कर बुरी तरह से पीटा गया था। साथ ही उनकी गाड़ी के साथ भी तोड़फोड़ की गई थी। इसकी वीडियो भी वायरल हुई थी। जिसके बाद से हरियाणा के लोग इसको लेकर काफी गुस्सा है। इसी से गुस्साए सोशल मीडिया इंफ्लूएंस हर्ष छिकारा ने भी वीडियो पोस्ट कर तीखी प्रतिक्रिया दी थी। जिसके बाद से सोशल मीडिया पर उत्तराखंड बनाम हरियाणा का मुद्दा गरमाया हुआ है।
girls globe