Dehradun में दो छात्राएं मुस्लिम युवकों के साथ लिव-इन में, वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल

देहरादून में दो लड़कियां तीन मुस्लिम युवकों के साथ लिव इन रिलेशन में रह रहीं थी। जैसे ही ये मामला सामने आया तो सोशल मीडिया में इसकी चर्चाएं तेज हो गईं। बजरंग दल के कार्यकरताओं को भी जब इस बारे में पता चला तो बवाल मच गया।

देहरादून में दो छात्राएं 3 मुस्लिम युवकों के साथ लिव-इन में रह रही

दरअसल ये पूरा मामला देहरादून के सुद्धोवाला इलाके का है। जहां एक बंद कमरे के अंदर दो बीटेक की छात्राएं तीन मुस्लिम लड़कों के साथ मिली। इसी का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जैसे ही ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पूरे इलाके में सनसनी मच गई।

बजरंग दल को सूचना मिलने पर मचा बवाल

बताया जा रहा है कि बजरंग दल के कार्यकरताओं को सूचना मिली की देहरादून के सुद्धोवाला इलाके के एक पीजी में कुछ लड़कियां लड़कों एक साथ रह रहे हैं। जैसे ही संगठन के कुछ लोग उस पीजी के उसी कमरे में पहुंचे तो जो सच सामने आया उसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। दरवाजा खोलते ही उस कमरे में तीन लड़के और तीन लड़कियां थी।

लड़कों फोन में छात्राओं की हिजाब और बुर्का पहले तस्वीरें

जब उनसे की गई तो पता चला की ये लड़कियां बीटेक की स्टूडेंट हैं और हल्द्वानी और चमोली से देहरादून पढ़ाई करने आईं हैं। दावा किया जा रहा है कि इन मुस्लिम लड़कों फोन में छात्राओं की हिजाब और बुर्का पहने तस्वीरें भी हैं। आरोप है कि ये मुस्लिम लड़के लड़कियों का धर्मांतरण करा रहे थे।

यूसीसी के तहत नहीं मिला लिव इन का रजिस्ट्रेशन

हालांकि अभी पुलिस ने इन आरोपों की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। वहीं पुलिस पूछताछ में छात्राओं ने खुद कबूला की वो इन मुस्लिम युवकों के साथ देहरादून में लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी। लिहाजा जब पुलिस ने उनसे यूसीसी के तहत लिव इन का रजिस्ट्रेशन मांगा तो वो कोई भी डॉक्यूमेंट नहीं दे पाए।

पुलिस मामले की जांच कर रही

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अभी तक पुलिस ने किसी भी तरह के धर्मांतरण या दबाव की बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। हालांकि इस घटना के सामने आने से शहरभर में इसकी चर्चाएं तेज हैं