
नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने प्रेसवार्ता की। मीडिया से बातचीत के दौरान बिल(women reservation bill ) की खासियतों को गिनाने का काम किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि विपक्ष में प्रयास किया इस बिल को गिराने के लिए तरह-तरह की भ्रांतियां फैलाई और उसमें वो कामयाब भी रहा। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्पष्ट किया है कि उनका प्रयास जारी रहेगा और विपक्ष को जनता स्वयं जवाब देगी।
CM Dhami ने महिला आरक्षण बिल पर की प्रेसवार्ता
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस बिल के आने से महिलाएं और सशक्त होती। राज्यों के किसी भी अधिकार को कम नहीं करना था। इस बिल के आने से सभी राज्यों उत्तर हो दक्षिण सभी को सम्मान अधिकार मिलने वाले थे। सीएम धामी ने विपक्षी दलों पर जुबानी हमला बोलते हुए कहा कि विपक्ष का कोई भी दल नहीं चाहता था कि ये बिल पास हो। विपक्ष में जो भी दल है उनके घरों को महिलाएं खुद राजनीति में है। लेकिन वह नहीं चाहती है दूसरे दलों की या फिर समाज की प्रगतिशील महिलाएं कभी आगे आए।
विरोध को लेकर विपक्ष पर लगाए आरोप
सीएम धामी ने कहा कि साल 2023 में ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम संसद में पास किया गया था। जिसमें महिलाओं को 33% आरक्षण सुनिश्चित करने का प्रावधान था। जिसको लेकर संसद का विशेष सत्र बुलाया गय था।
हालांकि कांग्रेस पार्टी और उसके सभी सहयोगी दलों ने इस मुद्दे को रोका है। उन्होंने नारी शक्ति का अपमान किया है। ये एक ऐतिहासिक निर्णय हो सकता था। हमारी महिलाओं, बहनों और बेटियों को सशक्त बनाने के लिए ये एक अहम कदम हो सकता था। लेकिन कांग्रेस ने पूरी मातृ शक्ति को ही हरा दिया।
girls globe