Bihar DElEd Admit Card 2026: बिहार डीएलएड प्रवेश परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, 8 जून से शुरू होगी परीक्षा

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने प्रारंभिक शिक्षा में डिप्लोमा (डीएलएड) सत्र 2026-2028 में नामांकन के लिए आयोजित होने वाली ‘डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2026’ का एडमिट कार्ड आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया है. परीक्षा में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थी बिहार बोर्ड के आधिकारिक पोर्टल bsebdeled.com या biharboardonline.com पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं.

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने एप्लिकेशन नंबर (Application Number) और जन्म तिथि (Date of Birth) का उपयोग करना होगा.

8 जून से शुरू होगी परीक्षा, दो पालियों में होगा आयोजन

बिहार बोर्ड द्वारा जारी शेड्यूल के मुताबिक, डीएलएड प्रवेश परीक्षा का आयोजन 8 जून 2026 से 22 जून 2026 तक राज्य के विभिन्न जिलों में किया जाएगा. परीक्षा का विस्तृत टाइम-टेबल इस प्रकार है:

  • 8 जून 2026: इस दिन परीक्षा केवल द्वितीय पाली (Second Shift) में आयोजित की जाएगी.

  • 9 जून से 22 जून 2026: इन तारीखों के दौरान परीक्षा प्रतिदिन दो पालियों (Two Shifts) में संपन्न होगी.

  • परीक्षा के शहर: यह परीक्षा राज्य के प्रमुख जिलों— पटना, गया जी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, पूर्णिया, मुंगेर, भागलपुर, सहरसा और सारण में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी.

जूता-मोजा पहनने पर रोक, चप्पल पहनकर ही मिलेगी एंट्री

बिहार बोर्ड ने नकलविहीन और शांतिपूर्ण परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए सख्त गाइडलाइंस जारी की हैं. परीक्षा पूरी तरह से सीबीटी (कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट) मोड में होगी.

  • रिपोर्टिंग टाइम: परीक्षार्थियों को एग्जाम शुरू होने से ठीक डेढ़ घंटे (1.5 घंटे) पहले केंद्र पर रिपोर्ट करना अनिवार्य है.

  • गेट बंद होने का समय: परीक्षा शुरू होने से आधा घंटा पहले केंद्र का मुख्य गेट बंद कर दिया जाएगा, जिसके बाद किसी भी परिस्थिति में प्रवेश नहीं मिलेगा.

  • ड्रेस कोड: परीक्षा भवन में जूता-मोजा पहनकर आने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया गया है. अभ्यर्थियों को अनिवार्य रूप से केवल चप्पल पहनकर ही परीक्षा केंद्र पर आना होगा.

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

1.आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं:स्टेप 1.

सबसे पहले बिहार बोर्ड डीएलएड की आधिकारिक वेबसाइट bsebdeled.com पर विजिट करें.

2.एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें:स्टेप 2.

होमपेज पर उपलब्ध “Bihar DElEd Joint Entrance Exam 2026 Admit Card” के लिंक को खोजें और उस पर क्लिक करें.

3.लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें:स्टेप 3.

अब नए खुले पेज पर अपना एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड/जन्म तिथि (DD-MM-YYYY फॉर्मेट में) दर्ज करें.

4.हॉल टिकट डाउनलोड करें:स्टेप 4.

क्रेडेंशियल सबमिट करते ही आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा. इसका प्रिंटआउट निकाल लें. ध्यान रखें कि परीक्षा केंद्र पर ओरिजिनल एडमिट कार्ड जमा हो जाएगा, इसलिए भविष्य के लिए इसकी एक फोटोकॉपी (Xerox) अपने पास सुरक्षित जरूर रख लें.

परीक्षा केंद्र पर अपने साथ क्या-क्या लेकर जाएं?

परीक्षा के दिन किसी भी असुविधा से बचने के लिए अभ्यर्थी नीचे दी गई सूची के अनुसार अपनी सामग्रियां तैयार कर लें:

  • कलर फोटो: ई-एडमिट कार्ड के प्रिंट आउट पर अपनी एक कलर पासपोर्ट साइज फोटो जरूर चिपका लें. यह फोटो वही होनी चाहिए जो आपने आवेदन फॉर्म भरते समय अपलोड की थी.

  • वैध फोटो पहचान पत्र: अपने साथ एक ऑरिजनल सरकारी फोटो आईडी प्रूफ (जैसे पासपोर्ट, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी कार्ड, या बैंक पासबुक) और उसकी एक फोटोकॉपी अवश्य लाएं.

  • स्टेशनरी: परीक्षा केंद्र के भीतर अपने साथ पेंसिल और बॉल पॉइंट पेन जरूर लेकर जाएं.

बायोमेट्रिक उपस्थिति के लिए जरूरी निर्देश: परीक्षा केंद्र पर सभी अभ्यर्थियों का बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन (फोटो, बाएं हाथ के अंगूठे का निशान और आइरिस कैप्चर) किया जाएगा. इसलिए परीक्षा से पहले हाथों में मेहंदी, स्याही, रंग या नेल पॉलिश कतई न लगाएं, अन्यथा बायोमेट्रिक पहचान में दिक्कत आ सकती है.

परीक्षा का प्रारूप (Exam Pattern & Syllabus)

बिहार डीएलएड प्रवेश परीक्षा में कुल 120 अंक के 120 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) पूछे जाएंगे. प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक निर्धारित है. विषयों का विवरण नीचे दी गई तालिका में देख सकते हैं:

विषय (Subject) प्रश्नों की संख्या कुल अंक
सामान्य हिंदी / उर्दू 25 25
गणित (Mathematics) 25 25
विज्ञान (Science) 20 20
सामाजिक अध्ययन (Social Studies) 20 20
सामान्य अंग्रेजी (General English) 20 20
तार्किक व विश्लेषणात्मक क्षमता (Reasoning) 10 10
कुल (Total) 120 120

न्यूनतम क्वालीफाइंग मार्क्स और करियर स्कोप

परीक्षा को पास करने के लिए अनारक्षित (General) श्रेणी के उम्मीदवारों को न्यूनतम 35 फीसदी और आरक्षित (Reserved) श्रेणी के उम्मीदवारों को न्यूनतम 30 फीसदी अंक लाना अनिवार्य है.

इस प्रवेश परीक्षा की मेरिट लिस्ट और आपके द्वारा चुनी गई कॉलेजों की प्राथमिकता (Merit-cum-Choice) के आधार पर ही सरकारी व निजी डीएलएड संस्थानों में सीटें आवंटित की जाएंगी. इस दो वर्षीय डिप्लोमा कोर्स को पूरा करने और टीईटी (TET/CTET) परीक्षा पास करने के बाद युवा कक्षा 1 से 8 तक के प्राइमरी और अपर-प्राइमरी स्कूलों में शिक्षक भर्ती के लिए पात्र हो जाते हैं.

इन चीजों पर है पूर्ण प्रतिबंध: परीक्षा भवन में मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, ब्लूटूथ डिवाइस, स्मार्ट वॉच, ईयरफोन, पेजर, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स, कोई भी किताब, गाइड, नोटबुक या सादा रफ पेपर ले जाना पूरी तरह वर्जित है. रफ कार्य के लिए परीक्षा कक्ष में ही पेपर दिया जाएगा.