
Global Market Update Today: मिडिल ईस्ट (पश्चिम एशिया) में युद्ध खत्म होने की सुगबुगाहट और अमेरिका-ईरान के बीच संभावित शांति समझौते की खबरों ने वैश्विक बाजारों में जबरदस्त उत्साह भर दिया है। जहां एक तरफ जापानी बाजार ने रिकॉर्ड तोड़ तेजी दिखाई है, वहीं अमेरिकी बाजारों ने नए शिखर को छुआ है। हालांकि, भारतीय बाजार के लिए संकेत थोड़े कमजोर नजर आ रहे हैं।
1. एशियन मार्केट: निक्केई 62,000 के पार
गुरुवार को एशियाई बाजारों में जबरदस्त लिवाली देखी गई, जिसमें जापान का बाजार सबसे आगे रहा।
-
निक्केई 225 (Nikkei 225): पहली बार 62,000 का ऐतिहासिक स्तर पार करते हुए 4% से ज्यादा उछला।
-
टॉप गेनर्स: सॉफ्टबैंक ग्रुप में 12% और इबिडेन (Ibiden) में 16% की तूफानी तेजी रही। रेनेसास इलेक्ट्रॉनिक्स और मित्सुई किंज़ोकू भी 13-15% तक चढ़े।
-
अन्य बाजार: ऑस्ट्रेलिया का S&P/ASX 200 करीब 1% बढ़ा, लेकिन दक्षिण कोरिया का KOSPI 1.11% गिरकर बंद हुआ।
2. गिफ्ट निफ्टी (GIFT Nifty) से कमजोर संकेत
एशिया में तेजी के बावजूद भारतीय शेयर बाजार के लिए गिफ्ट निफ्टी से उत्साहजनक संकेत नहीं मिल रहे हैं। इंडेक्स करीब 0.30% (74 अंक) की गिरावट के साथ 24,442 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है, जो घरेलू बाजार की सुस्त या नेगेटिव शुरुआत की ओर इशारा करता है।
3. वॉल स्ट्रीट: नैस्डैक और S&P 500 नए रिकॉर्ड पर
बुधवार को अमेरिकी बाजारों में शानदार तेजी रही, जिसका नेतृत्व AI और चिप बनाने वाली कंपनियों ने किया।
-
S&P 500: 1.46% बढ़कर 7,365.09 के रिकॉर्ड स्तर पर बंद।
-
नैस्डैक (Nasdaq): 2.03% उछलकर 25,838.94 के नए शिखर पर पहुंचा।
-
डाओ जोंस: 600 अंक से ज्यादा की छलांग लगाकर 49,910.59 पर बंद हुआ।
4. AMD के शेयरों में 18% का धमाका
चिप दिग्गज AMD के नतीजों और अनुमानों ने निवेशकों को खुश कर दिया।
-
दमदार नतीजे: पहली तिमाही की सेल्स 38% बढ़कर $10.3 बिलियन रही।
-
भविष्य का अनुमान: कंपनी को दूसरी तिमाही में $11.2 बिलियन रेवेन्यू की उम्मीद है।
-
AI ग्रोथ: AMD का मानना है कि सर्वर CPU मार्केट 2030 तक $120 बिलियन पार कर जाएगा। इस खबर के बाद शेयर 18% से ज्यादा उछल गया।
5. US-ईरान युद्ध अपडेट: ‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’ पर विराम?
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक सोशल मीडिया पोस्ट ने वैश्विक बाजारों को बड़ी राहत दी है।
-
शांति का प्रस्ताव: ट्रंप ने संकेत दिया कि यदि ईरान सहमत शर्तों को मानता है, तो ‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’ खत्म कर दिया जाएगा।
-
होर्मुज स्ट्रेट: समझौता होने पर ओमान की खाड़ी से नौसैनिक घेराबंदी हटा ली जाएगी, जिससे वैश्विक तेल आपूर्ति सुगम हो सकेगी।
-
बाजार पर असर: तेल की कीमतों में कमी से महंगाई की चिंता घटी है और निवेशकों का भरोसा फिर से AI जैसे ग्रोथ सेक्टर में लौटा है।
6. कच्चे तेल की कीमतें (Crude Oil)
पिछले सत्र की 8% की भारी गिरावट के बाद क्रूड की कीमतें अब स्थिर हैं।
-
ब्रेंट क्रूड: $102.06 प्रति बैरल (0.78% की मामूली बढ़त)।
-
WTI क्रूड: $95.99 प्रति बैरल।
girls globe