SSC CGL 2026 Notification: एसएससी सीजीएल परीक्षा पैटर्न में अब तक का सबसे बड़ा बदलाव, प्री और मेंस में लागू हुई टाइमिंग

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (CGL) परीक्षा 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। लेकिन इस बार का नोटिफिकेशन लाखों युवाओं के लिए एक बड़ा सरप्राइज लेकर आया है। आयोग ने परीक्षा को और अधिक प्रतिस्पर्धी बनाने के लिए इसके परीक्षा पैटर्न (Exam Pattern) में ऐतिहासिक बदलाव किया है।

अब बैंकिंग परीक्षाओं की तरह एसएससी सीजीएल की प्री (टियर-1) और मेंस (टियर-2) दोनों ही परीक्षाओं में ‘सेक्शनल टाइमिंग’ (Sectional Timing) को अनिवार्य रूप से लागू कर दिया गया है। इसका मतलब है कि अब उम्मीदवार अपनी मर्जी से किसी भी सेक्शन को कभी भी हल नहीं कर पाएंगे, बल्कि हर सेक्शन के लिए तय समय सीमा के भीतर ही उन्हें प्रश्नों का जवाब देना होगा।

आइए जानते हैं इस नए पैटर्न के नियम, पदों का विवरण और भर्ती से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण तारीखें।

क्या हैं ‘सेक्शनल टाइमिंग’ के नए नियम?

इस नए बदलाव के बाद अब उम्मीदवारों को स्पीड और टाइम मैनेजमेंट पर सबसे ज्यादा ध्यान देना होगा, क्योंकि 15 मिनट के भीतर गणित या रीजनिंग जैसे विषयों को हल करना काफी चुनौतीपूर्ण होने वाला है।

1. टियर-1 (प्री परीक्षा) के लिए नियम:

  • कुल प्रश्न और समय: परीक्षा में कुल 100 प्रश्न होंगे, जिन्हें हल करने के लिए कुल 1 घंटा (60 मिनट) मिलेगा।

  • सेक्शनल टाइमिंग: चारों विषयों (मैथ्स, इंग्लिश, रीजनिंग और जीके) के 25-25 प्रश्नों को हल करने के लिए प्रत्येक सेक्शन के लिए केवल 15-15 मिनट का ही समय मिलेगा। तय 15 मिनट खत्म होते ही वह सेक्शन अपने आप बंद हो जाएगा।

  • नेगेटिव मार्किंग: प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.50 (आधा) अंक काटा जाएगा।

2. टियर-2 (मेंस परीक्षा) के लिए नियम:

टियर-2 के पेपर-1 को भी अलग-अलग टाइम स्लॉट में बांट दिया गया है:

  • सेक्शन 1 (मैथ्स और रीजनिंग): प्रत्येक विषय के 30-30 प्रश्न होंगे और दोनों के लिए 30-30 मिनट का समय मिलेगा।

  • सेक्शन 2 (इंग्लिश और जनरल अवेयरनेस): इंग्लिश के 45 प्रश्नों के लिए 40 मिनट और जनरल अवेयरनेस (जीके) के 25 प्रश्नों के लिए 20 मिनट का समय निर्धारित है।

  • सेक्शन 3 (कंप्यूटर नॉलेज): कंप्यूटर के 20 प्रश्नों को हल करने के लिए 15 मिनट दिए जाएंगे।

12,256 पदों पर होगी बंपर भर्ती: सैलरी और पदों का विवरण

इस साल आयोग ने केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों और संगठनों में ग्रुप ‘बी’ (Group B) और ग्रुप ‘सी’ (Group C) के कुल 12,256 पदों पर वैकेंसी निकाली है। पदों का वर्गीकरण पे-लेवल के आधार पर इस प्रकार है:

पे लेवल ग्रुप और पद का प्रकार प्रमुख पद
पे लेवल-8 ग्रुप B (राजपत्रित / Gazetted) असिस्टेंट ऑडिट ऑफिसर (AAO), असिस्टेंट अकाउंट्स ऑफिसर।
पे लेवल-7 ग्रुप B असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर (ASO – CSS, IB, रेलवे, विदेश मंत्रालय), इनकम टैक्स इंस्पेक्टर, एक्साइज इंस्पेक्टर, सब-इनस्पेक्टर (CBI)।
पे LEVEL-6 ग्रुप B एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट, डिवीजनल अकाउंटेंट, सब-इनस्पेक्टर (NIA, NCB), जूनियर स्टैटिस्टिकल ऑफिसर (JSO)।
पे लेवल-5 और 4 ग्रुप C ऑडिटर, अकाउंटेंट, पोस्टल/सॉर्टिंग असिस्टेंट, टैक्स असिस्टेंट, अपर डिवीजन क्लर्क (UDC)।

क्या है शैक्षणिक योग्यता (Eligibility Criteria)?

  • जूनियर स्टैटिस्टिकल ऑफिसर (JSO): किसी भी विषय में स्नातक (Graduation) की डिग्री, लेकिन 12वीं कक्षा में गणित विषय में न्यूनतम 60% अंक होने अनिवार्य हैं या स्नातक स्तर पर सांख्यिकी (Statistics) एक विषय के रूप में पढ़ा हो।

  • स्टैटिस्टिकल इन्वेस्टिगेटर ग्रेड-II: सांख्यिकी, गणित, अर्थशास्त्र, जनसांख्यिकी, डेटा साइंस या आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) में से किसी एक विषय के साथ स्नातक की डिग्री।

  • अन्य सभी सामान्य पद (जैसे इंस्पेक्टर, टैक्स असिस्टेंट, ASO): किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी स्ट्रीम में केवल स्नातक (Graduation) पास होना अनिवार्य है।

आयु सीमा (Age Limit):

विभिन्न पदों के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु पदों के अनुसार 27, 30 या 32 वर्ष (JSO के लिए) निर्धारित है। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट मिलेगी:

  • SC / ST वर्ग: अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट।

  • OBC वर्ग: अधिकतम आयु सीमा में 3 वर्ष की छूट।

SSC CGL 2026: जरूरी तारीखें (Important Dates)

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम समय की तकनीकी दिक्कतों से बचने के लिए समय रहते अपना ऑनलाइन फॉर्म भर लें:

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि: 21 मई 2026

  • ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि: 22 जून 2026 (रात 11:00 बजे तक)

  • ऑनलाइन फीस भुगतान की अंतिम तिथि: 23 जून 2026 (रात 11:00 बजे तक)

  • आवेदन फॉर्म में सुधार (Correction Window): 29 जून 2026 से 01 जुलाई 2026 (रात 11:00 बजे तक)

  • टियर-I (प्री) परीक्षा की संभावित तिथि: अगस्त – सितंबर, 2026

  • टियर-II (मेंस) परीक्षा की संभावित तिथि: दिसंबर, 2026

कैसे तैयार होगी फाइनल मेरिट लिस्ट? (Selection Process)

  1. टियर-1 परीक्षा: यह केवल एक शॉर्टलिस्टिंग परीक्षा है। इसके अंक फाइनल मेरिट में नहीं जुड़ेंगे, लेकिन मेंस में जाने के लिए इसे पास करना जरूरी है।

  2. टियर-2 परीक्षा (सबसे महत्वपूर्ण): अंतिम चयन और मेरिट सूची पूरी तरह से टियर-2 परीक्षा में आपके प्रदर्शन पर आधारित होगी।

    • सामान्य पदों के लिए: मेरिट केवल पेपर-1 के सेक्शन-I और सेक्शन-II के अंकों पर बनेगी, बशर्ते आपने कंप्यूटर टेस्ट (सेक्शन-III) और डेटा एंट्री स्पीड टेस्ट (DEST) को क्वालीफाई कर लिया हो।

  3. पदों की प्राथमिकता (Post Preference): रिजल्ट से ठीक पहले आयोग FRTA (First Round of Tentative Allocation) के जरिए ऑनलाइन प्राथमिकता भरवाएगा। इसे ध्यान से भरें क्योंकि यह बाद में बदली नहीं जा सकेगी।

  4. दस्तावेज सत्यापन (DV): एसएससी अब खुद डीवी नहीं कराता। अंतिम चयन के बाद, आपको जो मंत्रालय या विभाग अलॉट होगा, वही आपका डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन करेगा।