
देहरादून में हिंदू महिलाओं को पैसों का लालच देकर धर्मांतरण कराने के आरोप का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत करने के बाद दो महिलाओं को अरेस्ट किया है। बताया जा रहा है महिलाएं घर-घर जाकर ईसाई धर्म का प्रचार कर रही थी।
हिंदू महिलाओं को प्रलोभन देकर धर्मांतरण का प्रयास
मामला बसंत विहार थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार मामले को लेकर स्थानीय लोगों ने तहरीर दी है। जिसमें उन्होंने बताया कि कांवली माड़ी क्षेत्र में दो महिलाएं घर-घर जाकर ईसाई धर्म का प्रचार कर रही थी। महिलाओं की पहचान सीतापुरी निवासी बनियावाला और सुमित्रा निवासी कांवली गांव के रूप में हुई है।
घर-घर जाकर ईसाई धर्म अपनाने के फायदे बता रही थी महिलाएं
आरोप है कि दोनों महिलाएं हिंदू महिलाओं को धर्म परिवर्तन के लिए कथित तौर पर प्रलोभन दे रही थी। महिलाओं की गतिविधि की सूचना एक स्थानीय व्यक्ति ने एक संगठन के कार्यकर्ता को दी। जिसके बाद संगठन के लोग मौके पर पहुंचे। इस दौरान दोनों महिलाएं लोगों को ईसाई धर्म अपनाने के फायदे बता रही थी।
जांच में जुटी पुलिस
संगठन ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन तब तक दोनों महिलाएं वहां से निकल चुकी थी। पुलिस ने महिलाओं की तलाश कर विकास मॉल क्षेत्र से हिरासत में लिया और थाने ले आई। वीर सावरकर संगठन के अध्यक्ष ने पुलिस को दोनों महिलाओं के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
girls globe