Wednesday , April 29 2026

ग्राम प्रधान की खुलेआम गुंडागर्दी: बच्चों और महिलाओं को मारी लात- Video viral

हल्द्वानी में ग्राम प्रधान की खुलेआम गुंडई का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में ग्राम प्रधान रमेश जोशी महिलाओं और बच्चों को लात मारते हुए नजर आ रहे हैं।

ग्राम प्रधान ने बच्चों और महिलाओं को मारी लात

ग्राम प्रधान रमेश जोशी की सरेआम गुंडागर्दी सामने आई है। ग्राम प्रधान और उनके पड़ोसियों के बीच, उनके घर के बाहर गाड़ी पार्क करने को लेकर विवाद हो गया। इस घटना के दौरान, जोशी को शुरू में गाड़ी पर लात मारते हुए देखा गया। इसके बाद, जब वहां मौजूद एक महिला ने उनके इस रवैये पर आपत्ति जताई, तो उन्होंने उस महिला और बच्चों को भी लात मार दी।

पीड़ित परिवार ने दर्ज करवाई शिकायत

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें ग्राम प्रधान रमेश जोशी बच्चियों और महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार करते हुए दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि जिस परिवार के साथ रमेश जोशी ने दुर्व्यवहार किया, वह एक पूर्व सैनिक का परोवर है। इस कहासुनी के दौरान पूर्व सैनिक की बेटी को चोटें आई हैं। फिलहाल, पीड़ित ने इस मामले को लेकर लालकुआं कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है।