
केशव प्रसाद मौर्य ने नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री को 76वें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी, उपमुख्यमंत्री ने कहा कि ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मूलमंत्र के साथ आपकी सरकार ने गरीब, किसान, महिला, युवा और वंचित वर्गों के कल्याण को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा है। जनकल्याणकारी योजनाओं और अंत्योदय की भावना ने करोड़ों नागरिकों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त किया है। साथ ही, भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा को सुदृढ़ करते हुए आपने देश को एक सशक्त, सुरक्षित, आत्मविश्वासी और आत्मनिर्भर राष्ट्र के रूप में आगे बढ़ाया है।
सार्वजनिक जीवन में आपकी 25 वर्षों की सेवायात्रा राष्ट्र और समाज के प्रति समर्पण, अनुशासन तथा निरंतर जनसेवा की प्रेरणादायी गाथा है। इस अवसर पर आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ निश्चित रूप से आपके सेवाभाव को जन-जन तक पहुंचाने तथा प्रत्येक नागरिक को राष्ट्रहित एवं जनकल्याण के कार्यों से जोड़ने का माध्यम बनेगा। हम सभी का संकल्प होना चाहिए कि विकसित भारत के निर्माण में अपनी भूमिका पूरी निष्ठा से निभाएं। आपके व्यक्तित्व की संवेदनशीलता, सहजता और आत्मीयता ने मुझे व्यक्तिगत रूप से भी अनेक अवसरों पर प्रभावित किया है। देश के सर्वोच्च दायित्व का निर्वहन करते हुए भी कार्यकर्ताओं और देशवासियों की भावनाओं को समझना तथा उनके सुख-दुःख से आत्मीय रूप से जुड़ना आपके ‘प्रधानसेवक’ के भाव को प्रतिबिंबित करता है। इस पावन अवसर पर मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम एवं बाबा विश्वनाथ जी से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, असीम ऊर्जा एवं निरंतर राष्ट्रसेवा की शक्ति प्रदान करें। आपके यशस्वी नेतृत्व में भारत विकास, समृद्धि और आत्मनिर्भरता के नए आयाम स्थापित करे तथा ‘विकसित भारत’ का संकल्प पूर्णता को प्राप्त करे।
girls globe