
जनपद अमेठी के भ्रमण पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य का रायबरेली चौराहा, डिघिया बाजार रायबरेली एवं फुरसतगंज सहित विभिन्न स्थानों पर पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने फूलों की माला एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर उत्साहपूर्वक स्वागत किया। भ्रमण के दौरान उपमुख्यमंत्री ने जायस स्थित राजीव गांधी पेट्रोलियम प्रौद्योगिकी संस्थान (आरजीआईपीटी) में नवनिर्मित एस.सी. बोस, होमी भाभा एवं विद्यासागर छात्रावासों का फीता काटकर लोकार्पण किया।
इस अवसर पर राज्य मंत्री श्री मयंकेश्वर शरण सिंह, सदस्य विधान परिषद श्री शैलेंद्र प्रताप सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजेश अग्रहरि, विधायक जगदीशपुर श्री सुरेश पासी, जिलाधिकारी श्री संजय चौहान, पुलिस अधीक्षक श्री सरवणन टी., मुख्य विकास अधिकारी सुश्री पूजा साहू, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री सुधांशु शुक्ला सहित जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।
उपमुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश में विकास और जनकल्याण का डबल इंजन पूरी गति से चल रहा है। गरीबों को आवास, निःशुल्क खाद्यान्न, उज्ज्वला गैस, आयुष्मान भारत, बिजली, शुद्ध पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने का कार्य निरंतर जारी है। सरकार का लक्ष्य है कि विकास का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचे। डबल इंजन की भाजपा सरकार का संकल्प है कि गरीब, वंचित, निराश्रित और जरूरतमंद परिवारों को सम्मान के साथ जीवन जीने का अधिकार मिले। सरकार की योजनाएं कागजों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि उनका लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के लिए अधिकारी और जनप्रतिनिधि लगातार कार्य कर रहे हैं। गरीब महिलाओं और कमजोर वर्गों के परिवारों को पक्के आवास उपलब्ध कराकर सरकार उनके जीवन में स्थायी बदलाव ला रही है। आवास केवल चार दीवारों का निर्माण नहीं, बल्कि परिवार की सुरक्षा, सम्मान और बेहतर भविष्य की नींव है। प्रधानमंत्री आवास योजना एवं मुख्यमंत्री आवास योजना के माध्यम से लाखों परिवारों का अपने पक्के घर का सपना साकार हुआ है।
girls globe