
आज, मंगलवार को केतन हत्याकांड मामले में एक बार फिर नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद टिहरी जा रहे है। इसी बीच एक बार फिर पुलिस ने उनके काफिले को रोक दिया है। भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं को शंकराचार्य चौक पर ही पुलिस ने बेरिकेडिंग लगाकर रोका। काफी देर तक पुलिस ने कार्यकर्ता आगे बढ़ने की जिद करते रहे। लेकिन पुलिस ने उन्हें आगे बढ़ने नहीं दिया।
केतन हत्याकांड मामले में टिहरी जा रहे सांसद चंद्रशेखर आजाद को फिर रोका!
तो वहीं कुछ पदाधिकारी पहले ही वाहनों से आगे निकल गए। ऐसे में पुलिस ने भी उनका पीछा करा। दो गाड़ियों के साथ चंद्रशेखर आजाद हरिद्वार से आगे पहुंचे। लेकिन उनके काफिले को पुलिस ने रोक दिया।
कुछ दिन पहले भी टिहरी के लिए निकले चंद्रशेखर आजाद और उमेश कुमार
बतात चलें कि कुछ दिन पहले चंद्रशेखर आजाद, खानपुर विधायक उमेश कुमार और कुछ समर्थकों के साथ टिहरी जा रहे थे। उस दौरान भी पुलिस ने उन्हें शंकराचार्य चौक पर रोक दिया था। केतन हत्याकांड मामले में दोनों नेता पीड़ित परिवार से मिलने टिहरी जा रहे थे। इस दौरान पुलिस से हुई खींचातानी में सांसद की शर्ट भी फट गई थी।
खींचातानी में सांसद की शर्ट भी फटी
साथ ही पुलिस पर उन्होंने अभद्र व्यवहार का आरोप भी लगाया था।लगाया। घंटों हंगामा चला। जिसके बाद आईजी गढ़वाल ने फोन पर उन्हें आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन और पीड़ित परिवार से जल्द मिलाने की बात कही। जिसके बाद वो वहां से लौट गए। लेकिन आज एक फिर वो कार्यकर्ताओं के साथ पहुंच गए।
girls globe