हरिद्वार के बैरागी कैंप से 3 साल की बच्ची का अपहरण, जांच में जुटी पुलिस

हरिद्वार जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। कनखल थाना क्षेत्र के बैरागी कैंप से 3 साल की मासूम बच्ची के अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया।

हरिद्वार के बैरागी कैंप से 3 साल की बच्ची का अपहरण

घटना बीते दिन सुबह करीब 10:30 बजे बैरागी कैंप क्षेत्र की बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक मासूम की पहचान राधिका (3) पुत्री विनोद सोलंकी के रूप में हुई है। जिसका एक महिला और एक पुरुष ने अपहरण किया है। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।

अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

सीसीटीवी फुटेज में दोनों संदिग्धों को बच्ची को गोद में लेकर टेम्पो की ओर जाते हुए देखा गया है। बच्ची के न मिलने पर पिता विनोद ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और स्थानीय ग्रामीणों को भी घटना की जानकारी दी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना कनखल में अज्ञात आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने तत्काल जांच टीम गठित कर सीसीटीवी फुटेज की बारीकी से जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आसपास के इलाके और मुख्य मार्गों पर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर साझा कर लोगों से भी पहचान में मदद मांगी जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की सूचना तुरंत थाने को दें। लेकिन अभी तक बच्ची का कोई सुराग नहीं मिला।