
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भारतीय नौसेना न केवल हमारी समुद्री सीमाओं की सुरक्षा का दायित्व निभाती है, बल्कि आपदा राहत, मानवीय सहायता, वैश्विक शांति और राष्ट्रीय गौरव की भी अद्वितीय प्रतीक है। हमारे वीर सैनिकों ने समय-समय पर अपने अदम्य साहस, अनुशासन और राष्ट्रनिष्ठा से पूरे विश्व पटल पर भारत का मान बढ़ाया है। लगभग ₹19 करोड़ से अधिक की लागत से निर्मित यह ‘नौसेना शौर्य वाटिका’ उन्हीं गौरवशाली उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम बनेगी।
शौर्य वाटिका की सबसे बड़ी विशेषता यहाँ स्थापित TU-142 विमान है। यह विमान भारतीय नौसेना की सामरिक क्षमता, तकनीकी दक्षता और समुद्री सुरक्षा में निभाई गई उसकी महत्वपूर्ण भूमिका का जीवंत प्रतीक है। इसके साथ ही नौसेना के विभिन्न उपकरणों, युद्ध सामग्रियों और आधुनिक तकनीकों का यहाँ किया गया प्रदर्शन हमारी युवा पीढ़ी, विद्यार्थियों और पर्यटकों को भारतीय नौसेना के साहस और कार्यप्रणाली को निकट से समझने का अवसर प्रदान करेगा।
श्री योगी आदित्यनाथ , केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, ब्रजेश पाठक, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह तथा भारतीय नौसेना के वरिष्ठ अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं सम्मानित नागरिक उपस्थित हुए थेा
girls globe