
विकासनगर में हालत अभी भी तनावपूर्ण हैं। आगजनी के बाद पुलिस ने लोगों को रोकने का प्रयास किया। जिसके बाद आक्रोशित भीड़ ने पुलिस पर ही पथराव कर दिया। पुलिस कर्मी किसी तरह अपनी जान बचने के लिए वहां से भागे।
विकासनगर में आक्रोशित भीड़ ने किया पुलिस पर पथराव
विकासनगर के बैरागीवाला में हिंदू शख्स की हत्या के बाद से हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। आगजनी की घटना के बाद पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। जिसके बाद आक्रोशित भीड़ ने पुलिस पर ही पथराव कर दिया। किसी तरह पुलिस ने भाग कर अपनी जान बचाई। पुलिस की ओर से बाद में हल्का बल प्रयोग करते हुए भीड़ को खदेड़ा गया।
4 आरोपी अरेस्ट
बता दें पुलिस की ओर से अभी तक चार आरोपियों को रज्जाक पुत्र मासूम, सलमान पुत्र युनुस, जावेद पुत्र मासूम और शहबाज पुत्र शहीद को गिरफ्तारकर चुके है। ये सभी हत्या की वारदात में शामिल थे। जबकि 12 अभी नामजद हैं। पूरा विवाद देर शाम दो पक्षों के बीच खेत में पानी छोड़ने को लेकर हुआ था। आरोप है कि बीती शाम करीब 6 बजे पड़ोसी पक्ष के रज्जाक, इश्तियाक, अमन, यूनुस और उनके रिश्तेदारों सहित करीब 30 से 35 लोग पूरी तैयारी के साथ लाठी-डंडे, लोहे की रॉड और हथौड़ों से लैस होकर अशोक कुमार के घर पर धावा बोल दिया।
तीन की हालत गंभीर
हमलावरों ने घर में घुसकर पूरे परिवार पर बर्बरता से हमला कर दिया। साथ ही अशोक के बड़े भाई विनोद कश्यप के सिर पर हथोड़े से वार कर मौत के घर उतार दिया। वहीं बीच-बचाव करवाने वाले महिला समेत तीन लोग भी घायल बताये जा रहे हैं। तीनों लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां वे जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे हैं। हमले का सीसीटीवी भी सामने आया है। जिसमें आरोपी अशोक के परिजनों को मारते हुए नजर आ रहे हैं ।
ये भी पढ़ें: विकासनगर में दो समुदाय के बीच बवाल: प्रशासन ने एहतियातन बंद की इंटरनेट सेवा
girls globe