
एक बार फिर उत्तराखंड में हरियाणा से आए पर्यटकों ने बवाल काट दिया। इस बार मसूरी में बीते दिन सोमवार की देर रात मॉल रोड में एक पर्यटक ने एक दंपत्ति के साथ मारपीट की। पर्यटक ने महिला और उसके पति पर प्लास्टिक के क्रेट से हमला किया। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। जिसके बाद लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला।
मसूरी में हरियाणा के पर्यटक ने प्लास्टिक क्रेट से महिला का फोड़ा सिर
प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो सोमवार की देर रात हरियाणा से आए एक पर्यटक की स्थानीय दंपति से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते ये विवाद काफी बढ़ गया। ऐसे में पर्यटक ने सामने की दुकान से प्लास्टिक की क्रेट उठाई और महिला के सिर पर जोरदार वार किया।
हमले से बेहोश हुई महिला
जिससे वो मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ी। इसके बाद भी पर्यटक नहीं रुका उसने पति पर भी कई बार वार किया। बीच-बचाव करने गए लोगों पर भी उसने हमला करने की कोशिश की। पुलिस को घटना की सूचना दी गई जिसके बाद आरोपी युवक को हिरासत में लिया गया।
हरियाणा का है आरोपी युवक
शुरुआती जांच के मुताबिक, आरोपी हरियाणा का रहने वाला है। घटना के दौरान वो शराब के नशे में था। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है। हमले में घायल महिला को तुरंत ही अस्पताल ले जाया गया। जहां महिला का इलाज जारी है।
वीडियो वायरल होने पर लोगों का गुस्सा फूटा
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोग इसपर अपनी तीखी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। वीडियो में पर्यटक का महिला पर हमला साफ दिखाई दे रहा है। जिसके बाद लोगआरोपी युवक के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
girls globe