प्रयागराज से उप मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय स्तर पर “वीबी जी राम जी योजना” का किया शुभारंभ, लाभार्थियों को दिया प्रशंसा पत्र

केशव प्रसाद मौर्य ने आज प्रयागराज से राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम के अंतर्गत “वीबी जी राम जी योजना” का शुभारंभ किया। इस अवसर पर प्रदेश के 65 जनपदों में एक साथ कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसके माध्यम से ग्रामीण विकास, रोजगार सृजन तथा आधारभूत संरचना के सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल का शुभारंभ हुआ।

यह योजना प्रदेश के आज़मगढ़, जौनपुर, गाज़ीपुर, सीतापुर, चंदौली, बस्ती, बहराइच, सिद्धार्थनगर, हरदोई, सुल्तानपुर, जालौन, गोरखपुर, महाराजगंज, लखीमपुर खीरी, मैनपुरी, बाराबंकी, कुशीनगर, फिरोजाबाद, संत कबीर नगर, प्रतापगढ़, हमीरपुर, रामपुर, गोंडा, प्रयागराज, आगरा, शाहजहाँपुर, ललितपुर, मऊ, बलिया, बिजनौर, औरैया, अयोध्या, मुरादाबाद, उन्नाव, झाँसी, सोनभद्र, देवरिया, अंबेडकर नगर, मथुरा, बलरामपुर, बरेली, बदायूँ, एटा, मिर्जापुर, अमेठी, अलीगढ़, रायबरेली, श्रावस्ती, कन्नौज, फतेहपुर, अमरोहा, पीलीभीत, बाँदा, कासगंज, इटावा, फर्रुखाबाद, सहारनपुर, संभल, कौशाम्बी, कानपुर देहात, वाराणसी, चित्रकूट, संत रविदास नगर (भदोही), महोबा तथा लखनऊ सहित कुल 65 जनपदों में एक साथ प्रारंभ की गई।

योजना के अंतर्गत प्रदेश के प्रत्येक विकास खण्ड की दो ग्राम पंचायतों में व्यापक जन सम्मेलन आयोजित किए गए। इन सम्मेलनों में ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों तथा प्रशासनिक अधिकारियों की सहभागिता के साथ विकास कार्यों की जानकारी साझा की गई तथा ग्रामीण विकास को गति देने हेतु कुल 10,000 विकास कार्यों को स्वीकृति प्रदान की गई।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र एवं प्रदेश सरकार ग्रामीण भारत के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे उत्तर प्रदेश की गरीब जनता के उत्थान एवं उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए सदैव संवेदनशील एवं संकल्पित रहे हैं। उनके दूरदर्शी नेतृत्व और प्रभावी नीतियों के परिणामस्वरूप ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर सृजित हुए हैं तथा विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँच रहा है।