
देहरादून के रोमियो लेन बार से एक ऐसा मामला सामने आया जिसने पूरे उत्तराखंड पुलिस को ही कटघरे में खड़ा कर दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक देर रात तक चल रहे बार को बंद करवाने के लिए जब पुलिसकर्मी पहुंचे तो बार के बचाव में IG गढ़वाल आ गए। अब इस मामले में पुलिस मख्यालय ने सख्ती दिखाते हुए IG और SSP से रिपोर्ट तलब की है।
रोमियो लेन बार विवाद में पुलिस VS पुलिस
देहरादून के रोमियो लेन बार अजीबो-गरीब स्थिति पैदा हो गई। नियमों का उल्लंघन कर बार में देर रात तेज आवाज में म्यूजिक और शराब परोसी जा रही थी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। रिपोर्ट्स के मुताबिक देर रात तक चल रहे बार को बंद करवाने के लिए जब पुलिसकर्मी पहुंचे तब वहां पहले से ही IG गढ़वाल की मौजूद थे।
देहरादून SSP ने सख्ती दिखाते हुए बंद करवाया बार
आरोप है कि वहां मौजूद आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप ने पुलिस की इस कार्रवाई के बीच हस्तक्षेप किया। इसके बाद कुछ समय के लिए कार्रवाई रुक गई। मामला जब देहरादून एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल तक पहुंचा तो वो खुद मौके पर आए और सख्ती दिखाते हुए बार को तुरंत बंद करवाया।
IG ने दी सफाई
मीडिया ने जब IG गढ़वाल राजीव स्वरुप से इस बारे में पूछा तो उनका कहना है कि वो परिवार के साथ खाना खाने के लिए गए थे। जब बाहर निकले तो वहां अलग-अलग थानाध्यक्ष अपनी पुलिस टीम के साथ मौजूद थे। जिस पर IG ने सवाल किया कि प्रेमनगर जैसे अति संवेदनशील थाना क्षेत्र के एसएचओ अपना इलाका खाली छोड़कर रात में इतनी दूर क्यों आए।ये पूछकर वो वहां से चले गए।
गढ़वाल राजीव स्वरुप पर उठना लगे सवाल
IG की सफाई के बाद भी सवाल उठाये जा रह हैं कि आखिर IG ने अपनी मौजूदगी में बार को इतनी देर तक कैसे चलने दिया? देर रात तक बार चलता देख क्यों उन्होंने वो बंद नहीं करवाया। सवाल उठ रहा है कि जब बड़े पुलिस अधिकारी नियम तोड़ेंगे तो आम लोगों से क्या उम्मीद की जाए?
पुलिस मुख्यालय ने दिखाई सख्ती
फिलहाल रोमियो बार विवाद को लेकर पुलिस मुख्यालय ने सख्ती दिखाई है। आईजी गढ़वाल राजीव स्वरुप और देहरादून एसएसपी प्रमेन्द्र डोभाल 24 घंटे के भीतर पुलिस मुख्यालय को पूरी रिपोर्ट सौंपेंगे।
ब्रिगेडियर जोशी हत्याकांड के से पुलिस चला रही ऑपरेशन प्रहार
बता दें कि देहरादून में ब्रिगेडियर जोशी हत्याकांड के बाद देहरादून पुलिस लगातार’ऑपरेशन प्रहार’ चल रही है जिसके तहत नाइट क्लब और बार पर सख्ती बरत रही है। लेकिन इसी बीच रोमियो बार से सामने आए मामले ने उत्तराखंड पुलिस को ही कटघरे में खड़ा कर दिया है।
girls globe