
देहरादून में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। ये झटके शाम 7.10 के आसपास महसूस किए गए हैं। कुछ सेकेंडों के भीतर भूकंप के दो झटके आए। इस दौरान किसी जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। इस भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान में था।
अफगानिस्तान में था केंद्र, उत्तराखंड तक लगे झटके
नेशनल सेंटर ऑफ सिस्मोलॉजी के मुताबिक अफगानिस्तान में 6.2 तीव्रता का एक भूकंप रिकॉर्ड किया गया है। भूकंप का केंद्र जमीन से 215 किमी नीचे था। इस भूकंप के झटके दिल्ली और उत्तराखंड तक महसूस किए गए हैं। भूकंप के बाद उसके ऑफ्टर शॉक्स भी महसूस किए गए।
जानमाल के नुकसान की खबर नहीं
फिलहाल देहरादून में इस भूकंप से किसी जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

girls globe