
बॉलीवुड के मेगास्टार सलमान खान अक्सर अपनी फिटनेस और बेहतरीन लुक के लिए जाने जाते हैं, लेकिन हाल ही में वे जब मुंबई में आयोजित एक सरकारी इवेंट में शामिल हुए, तो उनका बदला हुआ रूप देखकर फैंस हैरान रह गए. इस कार्यक्रम के वीडियो इंटरनेट पर सामने आते ही हर तरफ हंगामा मच गया. सोशल मीडिया पर लोग सुपरस्टार के चेहरे की झुर्रियों और थके हुए लुक को देखकर कयास लगाने लगे कि शायद भाईजान की तबीयत ठीक नहीं है या वे किसी बड़ी स्वास्थ्य समस्या से गुजर रहे हैं. कुछ फैंस तो उनकी तुलना दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र से भी करने लगे थे.
अफवाहों के बीच सलमान खान का मजेदार पलटवार
इंटरनेट पर चल रही इन तमाम तरह की अटकलों और हेल्थ रूमर्स के बीच सलमान खान ने बिल्कुल अपने चिर-परिचित बेबाक अंदाज में चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने रविवार को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कुछ शानदार ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरें पोस्ट कर दीं, जिन्होंने देखते ही देखते सोशल मीडिया का पारा बढ़ा दिया. इन तस्वीरों से ज्यादा ध्यान उनके अनोखे कैप्शन ने खींचा. भाईजान ने अपनी सेहत पर परेशान हो रहे फैंस से ही उल्टा सवाल पूछते हुए लिखा— “आप लोगों की तबीयत कैसी है?”
आगामी फिल्मों में व्यस्त हैं बॉलीवुड के सुल्तान
सुपरस्टार के इस मजाकिया और सीधे जवाब ने यह साफ कर दिया है कि वे पूरी तरह से तंदुरुस्त हैं और अफवाहों पर ध्यान देने के बजाय अपने काम पर फोकस कर रहे हैं. वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान इन दिनों अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ (जिसका पूर्व नाम बैटल ऑफ गलवान था) को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं. अपूर्व लखिया के निर्देशन में बन रही इस देशभक्ति से लबरेज फिल्म में उनके साथ मशहूर अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह मुख्य भूमिका में नजर आने वाली हैं.
girls globe