डाट काली मंदिर के महंत रमन प्रसाद गोस्वामी का निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार

उत्तराखंड से बड़ी खबर सामने आ रही है। देहरादून के प्रसिद्ध मां डाट काली मंदिर के महंत रमन प्रसाद गोस्वामी का निधन हो गया है। उनके निधन की खबर के बाद से ही आध्यात्मिक जगत में शोक की लहर है।

डाट काली मंदिर के महंत रमन प्रसाद गोस्वामी का निधन

जानकारी के अनुसार लंबे समय से महंत रमन प्रसाद गोस्वामी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। बुधवार शाम को दिल्ली में उपचार के दौरान उनका निधन हो गया।

अनुयायियों और भक्तों में शोक की लहर

महंत रमन प्रसाद गोस्वामी ने 60 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। महंत के निधन की सूचना मिलते ही अनुयायियों और भक्तों में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।

ये भी पढ़ें: रात में बार-बार बंद हो जाती थी सुरंग, मां ने सपने में दिया आदेश, ऐसे बना डाटकाली मंदिर