Tuesday , May 7 2024

चांदपुर पंचायत के उप मुखिया के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की मांग

भागलपुर, 31 जनवरी (हि.स.)। जिले के जगदीशपुर प्रखंड के चांदपुर पंचायत के उप मुखिया राजकुमार साह के खिलाफ पंचायत के 12 वार्ड सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव लगाने के लिए बुधवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी को आवेदन दिया है।

वार्ड सदस्यों का कहना है कि वर्तमान उप मुखिया पंचायत के विकास कार्य में बाधा डालते हैं। हमेशा हर काम में पिटीशन बाजी करते हैं, जिससे सभी वार्ड सदस्य इसे नाराज हैं। साथ ही सदस्यों ने कहा कि ये उप मुखिया बने रहने के लायक नहीं है।

उल्लेखनीय हो कि पंचायत में कुल 16 वार्ड सदस्य हैं। जिसमें से 12 सदस्यों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को आवेदन देते हुए उप मुखिया को पद मुक्त करने का मांग किया है।