Sunday , May 19 2024

जीवन रक्षा और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रहा बिहार पुलिस का जवान

भागलपुर, 06 मई (हि.स.)। भागलपुर में एक पुलिस जवान की अच्छी पहल देखने को मिल रहा है। यह जवान ड्यूटी करने के साथ-साथ सड़क पर चल रहे राहगीरों को जीवन की रक्षा और पर्यावरण की संरक्षण का संदेश दे रहे हैं।

धनंजय कुमार पासवान बांका जिला के रहने वाले हैं। इन्होंने वर्ष 2018 से इस मुहिम की शुरुआत की है। ड्यूटी के दौरान ड्यूटी अच्छी तरह से करते हैं और सड़क पर दोपहिया एवं चारपहिया वाहन चालकों को जीवन सुरक्षा का भी संदेश देते हैं। जो बाइक सवार बिना हेलमेट के वाहन चलाते हैं, उन्हें जिंदगी का महत्व समझाते हुए मुफ्त में हेलमेट देकर जीवन रक्षा का संदेश देते हैं। साथ में पर्यावरण की रक्षा के लिए एक पौधे भी में देते हैं।

हिन्दुस्थान समाचार से बातचीत के दौरान इन्होंने बताया कि इस कार्य में अहम भूमिका निभाने वाले हमारे माता-पिता बड़े भैया भाभी एवं भांजा सुभाष कुमार है। इन सबों का काफी सपोर्ट मिलता है। ऐसा करने में हमको बहुत ही अच्छा महसूस होता है। यह जो भी हम कार्य कर रहे हैं यह अपने वेतन के राशि से खर्च करते हैं, ताकि लोग जागरुक हो जाएं और सड़क दुर्घटना होने पर काम क्षति और जान बच सके। इसलिए हेलमेट आवश्यक है।