केशव प्रसाद मौर्य कल अलीगढ में करेंगे विभिन्‍न कार्यक्रम और विभागीय बैठक, विकास योजनाओं की लेगें जानकारी, उपरान्‍त दिल्‍ली प्रस्‍थान

केशव प्रसाद मौर्य कल दिनांक 26 जून 2026 को अलीगढ़ जनपद के भ्रमण पर रहेंगे। इस दौरान वह विभिन्न कार्यक्रमों में सहभागिता करेंगे तथा जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों एवं अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उप मुख्यमंत्री श्री मौर्य अपराह्न 12:10 बजे अलीगढ़ स्थित कल्याण सिंह हैबिटेट सेंटर, लाल डिग्गी में आयोजित लोकतंत्र सेनानी सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगे तथा लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान करेंगे।

इसके उपरांत अपराह्न 1:15 बजे वह सर्किट हाउस, अलीगढ़ में जनप्रतिनिधियों एवं भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों से भेंट करेंगे तथा क्षेत्रीय विकास एवं जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा करेंगे।

तदोपरांत उप मुख्यमंत्री श्री मौर्य विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। बैठक में विभिन्न विकास परियोजनाओं, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की जाएगी। साथ ही योजनाओं के प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए जाएंगे।

निर्धारित कार्यक्रमों के उपरांत उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य अलीगढ़ से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।