
उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी ने अमेठी की गरीब महिलाओं को बेहतर जीवन देने के लिए आवास स्वीकृति किये, गरीब व वंचित वर्ग की महिलाओं के जीवन स्तर में सकारात्मक सुधार लाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत 18 पात्र लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र एवं ₹1.20 लाख के डेमो चेक वितरित किए। घर-घर जाकर सहायता: उपमुख्यमंत्री ने ओदारी गांव पहुंचकर योजना की लाभार्थी कृष्णा मौर्य को स्वयं उनके घर जाकर आवास स्वीकृति पत्र और चेक सौंपा। अन्य योजनाओं का लाभ: गांव में निर्मला, सियाराजी, सीमा, शान्ती देवी, सुमित्रा आदि लाभार्थियों को आवास स्वीकृति पत्र, विधवा पेंशन का लाभ, आय व जाति प्रमाण पत्र तथा कृषक दुर्घटना योजना के अंतर्गत ₹5 लाख का स्वीकृति पत्र वितरित किया गया।
उपमुख्यमंत्री जी ने ओदारी गांव पहुंचकर मुख्यमंत्री आवास योजना की लाभार्थी श्रीमती कृष्णा मौर्य के घर जाकर उन्हें स्वीकृति पत्र एवं डेमो चेक प्रदान किया तथा परिवार से संवाद कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराया जाए।
उपमुख्यमंत्री जी ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश में विकास और जनकल्याण का डबल इंजन पूरी गति से चल रहा है। गरीबों को आवास, निःशुल्क खाद्यान्न, उज्ज्वला गैस, आयुष्मान भारत, बिजली, शुद्ध पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने का कार्य निरंतर जारी है। सरकार का लक्ष्य है कि विकास का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचे। डबल इंजन की भाजपा सरकार का संकल्प है कि गरीब, वंचित, निराश्रित और जरूरतमंद परिवारों को सम्मान के साथ जीवन जीने का अधिकार मिले। सरकार की योजनाएं कागजों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि उनका लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के लिए अधिकारी और जनप्रतिनिधि लगातार कार्य कर रहे हैं। गरीब महिलाओं और कमजोर वर्गों के परिवारों को पक्के आवास उपलब्ध कराकर सरकार उनके जीवन में स्थायी बदलाव ला रही है। आवास केवल चार दीवारों का निर्माण नहीं, बल्कि परिवार की सुरक्षा, सम्मान और बेहतर भविष्य की नींव है। प्रधानमंत्री आवास योजना एवं मुख्यमंत्री आवास योजना के माध्यम से लाखों परिवारों का अपने पक्के घर का सपना साकार हुआ है।
girls globe