उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज राजधानी लखनऊ स्थित मेडिकल कॉलेज पहुँचकर पूर्व मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार, श्री नरेन्द्र सिंह गौर जी से भेंट की और उनके स्वास्थ्य का हाल-चाल जाना।
उपमुख्यमंत्री ने अस्पताल में भर्ती श्री गौर जी की कुशलक्षेम पूछते हुए उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। इस दौरान उन्होंने उपचार कर रहे वरिष्ठ चिकित्सकों से भी वार्ता की और उन्हें निर्देश दिए कि पूर्व मंत्री जी के इलाज में किसी भी प्रकार की कोताही न बरती जाए तथा उन्हें सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएँ। श्री मौर्य ने श्री गौर जी के परिजनों से भी मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और आश्वस्त किया कि सरकार और विभाग उनके बेहतर उपचार के लिए पूरी तरह से तत्पर है।
girls globe