एक दूसरे के प्यार में पागल एक बच्चे की मां और किशोरी, परिवार ने किया विरोध तो…

उत्तराखंड से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जिसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे। यहां एक छह साल के बच्चे की मां और एक नाबालिग किशोरी को आपस में प्यार हो गया। परिजनों के विरोध करने पर उन्होंने एक ऐसा कदम उठाया जिसे सुनकर आपके पैरों तले जमीन खिसक जाएगी।

एक दूसरे के प्यार में पागल एक बच्चे की मां और किशोरी

दरअसल ये पूरा मामला पिथौरागढ़ का है। जहां एक 28 साल की विवाहिता अपनी 6 साल की एक मासूम बच्ची के साथ किराए पर रहती थी। वहीं उस नाबालिग किशोरी की बड़ी बहन का घर था। यहीं से इन दोनों की मुलाकात हुई। मेल-मिलाप बढ़ा, दोस्ती हुई, और फिर ये दोस्ती प्यार में बदल गई।

दोनों के बीच समलैंगिक संबंध

शुक्रवार को ये विवाहिता झूलाघाट कोतवाली पहुंची। पुलिस से कहने लगी कि किशोरी को बुलाया जाए। पुलिस ने जब किशोरी और उसके परिजनों को बुलाया, तो पूछताछ के दौरान सच्चाई सामने आई। दोनों के बीच समलैंगिक संबंध थे। वो एक-दूसरे के साथ जिंदगी बिताना चाहती थीं।

विरोध करने पर नदी में कूदने का किया प्रयास

ये बात सुनकर पुलिस और परिजन सन्न रह गए। किसी को यकीन नहीं हो रहा था कि ये सब सच है। परिजनों ने दोनों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वो अपनी जिद पर अड़ी रहीं। इसी दौरान कोतवाली से बाहर निकलते ही दोनों सीधे काली नदी की तरफ भागने लगीं। परिजनों को जैसे ही शक हुआ, उन्होंने फौरन पुलिस को इसकी सूचना दी।

पुलिस ने किया रेस्क्यू

दोनों नदी में छलांग लगाने ही वाली थीं कि पुलिस ने बीच में आकर दोनों को रोक लिया। लेकिन रेस्क्यू के दौरान भी दोनों अपनी जिद पर अड़ी रहीं। वो बार-बार कह रही थीं कि हम एक-दूसरे के बिना नहीं रह सकते। फिलहाल, मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए कानूनी प्रक्रिया अपनाई जा रही है। महिला को एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया है। जबकि किशोरी को बाल कल्याण समिति के संरक्षण में सौंप दिया गया है। अब मसला पूरे राज्य में चर्चा का विष्य बना हुआ है।