जिला चिकित्सालय में प्रसव के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने काटा हंगामा

उधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर में स्थित जिला चिकित्सालय में प्रसव के दौरान एक महिला की मौत हो गई। महिला की मौत के बाद उसके परिजनों ने अस्पताल के बाहर जमकर हंगामा काटा। जिसके समर्थन में कोंग्रे कार्यकर्ता भी उतर आए।

मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य का किया घेराव

घटना से नाराज परिजनों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य का घेराव कर अस्पताल प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा व कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने आरोप लगाया कि अस्पताल में ऑक्सीजन गैस की कमी और डॉक्टरों की लापरवाही के चलते महिला की दर्दनाक मौत हुई है।

ऑक्सीजन की कमी के चलती गई महिला की जान

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि यदि समय पर पर्याप्त ऑक्सीजन उपलब्ध होती तो महिला की जान बचाई जा सकती थी। परिजनों और प्रदर्शनकारियों ने अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाल स्थिति पर सवाल उठाए। रात हंगामा होता देख देख कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने अस्पताल लका निरीक्षण किया।