Saturday , May 18 2024

Winter Health Tips: सर्दियों में गर्म पानी पीना है बेहद फायदेमंद, सर्दी-खांसी से बचने के लिए है असरदार दवा

एक वयस्क पुरुष के शरीर का 65 प्रतिशत हिस्सा पानी होता है और एक महिला के शरीर का 52 प्रतिशत हिस्सा पानी होता है, यानी हमारे शरीर में 35 से 40 लीटर पानी हमेशा मौजूद रहता है। पानी न केवल जीवित रहने के लिए आवश्यक है बल्कि यह हमें स्वस्थ रखने के लिए भी आवश्यक है। शरीर के अंदरूनी हिस्सों की सफाई के लिए भी पानी बहुत जरूरी है। पानी हमारे शरीर में ऑक्सीजन पहुंचाने का काम भी करता है। जैसे कि सर्दी का मौसम शुरू हो गया है. इस मौसम में सर्दी-खांसी की समस्या बेहद आम हो जाती है और दूसरा दिल्ली-एनसीआर में रहने वाले लोग प्रदूषण से भी परेशान रहते हैं. ऐसे में आपको स्वस्थ रहने के लिए खुद ही उपाय करने होंगे। जिसमें गर्म पानी का सेवन काफी हद तक मददगार साबित हो सकता है। क्या आप जानते हैं कि इससे हमें क्या फायदा होता है?

– दिन की शुरुआत एक या दो गिलास गर्म पानी पीकर करें। इससे पेट अच्छे से साफ हो जाता है। इसके अलावा गर्म पानी बढ़ते वजन को नियंत्रित करने में भी फायदेमंद होता है।

-मौसम बदलते ही सर्दी, खांसी, गले में खराश जैसी समस्याएं आम हो जाती हैं। इसलिए इनसे बचने के लिए गर्म पानी पिएं। गर्म पानी में नींबू मिलाकर पीने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है।

– दिन की शुरुआत चाय की जगह गर्म पानी से करने से भी गैस और एसिडिटी की समस्या से राहत मिलती है। गर्म पानी पीने से शरीर की चर्बी कम हो जाती है, जिससे वजन कम करना आसान हो जाता है।

– गर्म पानी पीने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। जो शरीर के कई कार्यों के लिए आवश्यक है।

– गर्म पानी त्वचा के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। इसे पीने से पेट साफ रहता है जिससे मुंहासे आदि की समस्या नहीं होती है।

-सर्दियों में गर्म पानी पीने से सीने की जकड़न से राहत मिलती है।

– गर्म पानी पीने से मासिक धर्म के दौरान होने वाले पेट दर्द का इलाज होता है।