
वाइफ के नाम पर पोस्ट ऑफिस की बचत योजनाओं में इन्वेस्टमेंट करना न केवल उनकी आर्थिक स्वतंत्रता को बढ़ाता है, बल्कि पूरे परिवार के फाइनेंशियल फ्यूचर को भी सेफ करता है. पोस्ट ऑफिस की पब्लिक प्रॉविडेंट फंड (PPF), नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट (NSC), मंथली इनकम स्कीम (MIS), 5-साली टाइम डिपॉजिट और रिकरिंग डिपॉजिट (RD) जैसी स्कीम सरकारी सुरक्षा, 80C के तहत टैक्स छूट और तय रिटर्न का बेहतरीन संयोजन पेश करती हैं.
पब्लिक प्रॉविडेंट फंड (PPF): लंबी अवधि की सेफ बचत
PPF सरकार की गारंटी वाली एक सेफ और फेमस स्कीम है. जुलाई-सितंबर 2026 की तिमाही के लिए इस पर 7.1 फीसदी सालाना ब्याज मिल रहा है, जो हर साल कंपाउंड होता है. इसकी टेन्योर 15 साल है, जिसमें हर साल कम से कम 500 रुपये से लेकर अधिकतम 1.5 लाख रुपये तक जमा किया जा सकता है. इसमें किया गया इन्वेस्टमेंट धारा 80C के तहत टैक्स छूट के दायरे में आता है और इस पर मिलने वाला ब्याज भी टैक्स-फ्री होता है.
नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट (NSC): फिक्स्ड रिटर्न के साथ टैक्स बेनिफिट
NSC पर फिलहाल 7.7 फीसदी सालाना ब्याज मिल रहा है, जो इसे पोस्ट ऑफिस की ज्यादा ब्याज देने वाली स्कीम्स में शामिल करता है. इसकी अवधि 5 साल है और ब्याज कंपाउंडिंग पर जुड़ता है. इसमें किया गया इन्वेस्टमेंट धारा 80C के तहत टैक्स छूट के लायक हो सकता है, बशर्ते तय शर्तें पूरी हों. यह उन महिलाओं के लिए अच्छा विकल्प है, जो एकमुश्त रकम एक तय टेन्योर के लिए सेफ तरीके से बढ़ाना चाहती हैं.
पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम (MIS): हर महीने पक्की आमदनी
अगर आप चाहती हैं कि वाइफ के नाम से हर महीने एक तय रकम आती रहे, तो पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम अच्छा ऑप्शन है. इस पर फिलहाल 7.4 फीसदी सालाना ब्याज मिल रहा है, जो हर महीने खाते में जमा हो जाता है. इसकी अवधि 5 साल है. एक व्यक्ति सिंगल अकाउंट में अधिकतम 9 लाख रुपये तक जमा कर सकता है. तो फिर ध्यान रहे कि इस स्कीम में 80C का टैक्स फायदा नहीं मिलता.
पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट (5 साल): फिक्स्ड डिपॉजिट जैसा भरोसा
पोस्ट ऑफिस का 5 साल का टाइम डिपॉजिट फिलहाल 7.5 फीसदी सालाना ब्याज दे रहा है, जो बैंक FD का पोस्ट ऑफिस वर्जन कहा जा सकता है. इसमें ब्याज तिमाही आधार पर जुड़ता है, लेकिन पेमेंट सालाना होता है. 5 साल के टेन्योर वाले इस डिपॉजिट में किया गया इन्वेस्टमेंट धारा 80C के तहत टैक्स छूट के दायरे में आ सकता है.
पोस्ट ऑफिस रिकरिंग डिपॉजिट (RD): छोटी बचत, बड़ा फंड
अक्सर पार्टनर को एकमुश्त बड़ी रकम की जगह हर महीने थोड़ा-थोड़ा जमा करना चाहती हैं, उनके लिए पोस्ट ऑफिस RD सही विकल्प है. इस पर फिलहाल 6.7 फीसदी सालाना ब्याज मिल रहा है और अवधि 5 साल है. यह उन महिलाओं के लिए फायदेमंद है, जो नियमित तौर पर छोटी बचत करके फ्यूचर के लिए एक अच्छा फंड तैयार करना चाहती हैं.
इन्वेस्टमेंट से पहले इन बातों का रखें ध्यान
पोस्ट ऑफिस की ये सभी स्कीम्स सरकारी गारंटी के साथ आती हैं, इसलिए इनमें पैसा डूबने का खतरा नहीं रहता. हालांकि हर स्कीम की अवधि, टैक्स नियम और निकासी की शर्तें अलग हैं, इसलिए अपनी जरूरत के हिसाब से ही स्कीम चुनें. छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरें सरकार हर तिमाही तय करती है, इसलिए इन्वेस्टमेंट से पहले पोस्ट ऑफिस या इंडिया पोस्ट की वेबसाइट पर मौजूदा दर जरूर जांच लें.(ये ब्याज दरें जुलाई-सितंबर 2026 तिमाही की हैं. इन्वेस्टमेंट का फैसला अपनी जरूरत के हिसाब से लें और जरूरत पड़े तो फाइनेंशियल एडवाइजर से सलाह लें.)
girls globe