Video: ऋषिकेश में स्कूटी पर घूमती दिखीं Raveena Tandon, मां गंगा का लिया आशीर्वाद

Raveena Tandon Scooty Ride In Rishikesh: बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन उत्तराखंड आई हुई है। वो ऋषिकेश में स्कूटी पर घूमती नजर आईं। दरअसल एक्ट्रेस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। जहां वो ऋषिकेश के राम झूला पर स्कूटी पर घूमती नजर आ रही हैं। जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

ऋषिकेश में स्कूटी पर घूमती दिखीं रवीना Raveena Tandon Scooty Ride In Rishikesh Video

स्कूटी से ही रवीना गंगा जी भी गईं। जहां उन्होंने मां गंगा का आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने जोर-जोर से हर हर गंगे के जयकारे भी लगाए। अभिनेत्री के इस सिंपल अंदाज ने लोगों का दिल जीत लिया। इस वीडियो पर लोग जमकर प्यार लुटा रहे हैं। साथ ही उनकी तारीफ भी कर रहे हैं।

साड़ी पहने रवीना टंडन ने ‘हर हर गंगे’ का लगाया जयकारा

अपनी स्कूटी राइड के दौरान रवीना साड़ी में दिखी। उन्होंने क्रीम कलर की कॉटन साड़ी पहली हुई थी। तो वहीं सिर पर येलो दुपट्टा था। इस पर धार्मिक प्रिंट था। वीडियो में यूजर्स कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘ये रवीना टंडन ही हैं ना?’ तो वहीं अन्य ने लिखा, ‘बहुत अच्छा, हर हर गंगे।’ एक ने लिखा, “मजा आ गया।”