Vastu Tips: बिना वजह घर में हो रहे हैं झगड़े? कपूर और नमक का यह आसान उपाय दूर करेगा नकारात्मक ऊर्जा

अक्सर हम देखते हैं कि सब कुछ ठीक चलते-चलते अचानक घर का माहौल बदलने लगता है। बिना किसी ठोस वजह के परिवार के सदस्यों के बीच अनबन और झगड़े होने लगते हैं, बनते काम बिगड़ने लगते हैं या लोग बार-बार बीमार पड़ने लगते हैं।

वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) के अनुसार, ऐसा घर में नकारात्मक ऊर्जा (Negative Energy) के प्रवेश करने या किसी की बुरी नजर लगने के कारण हो सकता है। जब घर में नकारात्मकता बढ़ती है, तो परिवार के सदस्यों में सिरदर्द, चिड़चिड़ापन, अनिद्रा (नींद न आना) और थकान जैसी समस्याएं दिखने लगती हैं। इसका सीधा असर मानसिक शांति, सेहत और व्यापार पर पड़ता है।

हालांकि, वास्तु शास्त्र में कुछ बेहद आसान और अचूक घरेलू उपाय बताए गए हैं, जिनसे आप घर की नकारात्मक ऊर्जा और बुरी नजर को हमेशा के लिए दूर कर सकते हैं:

1. खास धूप से दूर करें घर का क्लेश और तनाव

अगर आपके घर में बार-बार तनाव या भारीपन महसूस होता है, तो रोजाना शाम के समय यह खास देसी उपाय आजमाएं:

  • सामग्री: एक कंडा (उबला/उपला), कपूर, 2 लौंग, पीली सरसों और तेजपत्ता।

  • विधि: कंडे को जलाकर उस पर कपूर, लौंग, पीली सरसों और तेजपत्ता रखें। जब इसमें से धुआं निकलने लगे, तो इसे घर के हर कमरे और कोने में घुमाएं।

  • लाभ: इस धूप के धुएं से घर का वातावरण शुद्ध होता है, छिपी हुई नकारात्मक तरंगें बाहर निकलती हैं और कुछ ही दिनों में परिवार के बीच शांति व मिठास लौटने लगती है।

2. कपूर और नमक का पानी: नेगेटिविटी सोखने का रामबाण तरीका

  • रोजाना जलाएं कपूर: शाम के समय घर में कपूर जलाना बेहद शुभ माना जाता है। कपूर की सुंगध से घर की उदासी, डिप्रेशन और नकारात्मक विचार दूर होते हैं।

  • नमक और फिटकरी के पानी का पोछा: घर में जब भी पोछा लगाएं, तो पानी में थोड़ा सा खड़ा (समुद्री) नमक या फिटकरी मिला लें। नमक और फिटकरी हवा में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा को सोखने की अद्भुत क्षमता रखते हैं। इससे घर का माहौल हल्का और पॉजिटिव हो जाता है।

इन छोटे और आसान वास्तु उपायों को अपनी दिनचर्या में शामिल करके आप अपने घर में खुशहाली, सकारात्मकता और सुख-समृद्धि को हमेशा बरकरार रख सकते हैं।