उत्तरकाशी DM प्रशांत आर्य पैदल पहुंचे कलेक्ट्रेट, दफ्तर जाते समय परखी व्यवस्थाएं

उत्तरकाशी में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ऊर्जा बचत की अपील का असर अब सरकारी दफ्तरों में भी दिखाई देने लगा है। शनिवार को जिलाधिकारी प्रशांत आर्य अपने सरकारी आवास से कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय तक पैदल चलकर पहुंचे।

उत्तरकाशी DM प्रशांत आर्य पैदल पहुंचे कलेक्ट्रेट

उत्तरकाशी डीएम ने अपनी इस पहल के माध्यम से आम जनता और शासकीय अधिकारियों को ऊर्जा बचत और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने का एक बड़ा संदेश दिया है। डीएम ने जिले के सभी नागरिकों, विशेषकर युवाओं और शासकीय सेवकों से अपील करते हुए कहा कि वे सप्ताह में कम से कम एक दिन निजी वाहनों के बजाय पैदल चलने, साइकिल का उपयोग करने या सार्वजनिक परिवहन को अपनाने का संकल्प लें।

NEWS UPDATE
दफ्तर पैदल जाते समय उत्तरकाशी DM ने परखी व्यवस्थाएं

दफ्तर पैदल जाते समय परखी व्यवस्थाएं

जिलाधिकारी ने कहा इससे न केवल ईंधन की बचत होगी और कार्बन फुटप्रिंट कम होगा, बल्कि यह व्यक्तिगत स्वास्थ्य के लिए भी बेहद फायदेमंद साबित होगा। पैदल कार्यालय जाने के दौरान जिलाधिकारी ने मार्ग में स्थित सामान्य व प्रसाद की दुकानों का निरीक्षण किया। साथ ही विक्रेताओं को तय मानकों का पालन करने के निर्देश दिए। इसके अलावा, उन्होंने राजकीय ज़िला अस्पताल का भी दौरा कर चिकित्सा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।