
UK Board Result 2026: लाखों छात्रों का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन Uttarakhand Board of School Education 25 अप्रैल 2026 को घोषित हो जाएगा। सुबह 10 बजे 10वीं और 12वीं रिजल्ट जारी होंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए रिजल्ट की घोषणा की जाएगी। जिसमें शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत, बोर्ड सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी और सभापति डॉ. मुकुल सती भी शामलि होंगे।
UK Board Result 2026 कब आएगा उत्तराखंड 10वीं-12वीं का रिजल्ट
UK Board Result 2026 जैसे ही जारी होगा, छात्र अपना रिजल्ट ऑनलाइन चेक कर पाएंगे। जिसके लिए आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in और uaresults.nic.in पर डायरेक्ट लिंक एक्टिव होगा। यहां पर छात्र रोल नंबर डालकर अपनी मार्कशीट देख पाएंगे।
ऐसे चेक करें UK Board Result 2026 Result Check
रिजल्ट चेक करना काफी आसान है। इसके लिए सबसे पहले आकको ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा। जिसके बाद 10वीं या 12वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें। इसमें अपना रोल नंबर और कैप्चा कोड डाल कर सबमिट करें। कुछ ही देर में आपकी स्क्रीन पर आपकी मार्कशीट खुल जाएगी। इसे आप डाउनलोड कर प्रिंट निकाल सकते है।
DigiLocker पर मिलेगी डिजिटल मार्कशीट
अगर आपको वेबसाइट स्लो लग रही है या फिर वो खुलने में दिक्कत कर रही है तो आप DigiLocker पर भी अपनी मार्कशीट देख सकते हैं। इसके लिए आपको आधार लिंक मोबाइल नंबर से लॉगिन करना होगा। इसके बाद ssued Documents सेक्शन में जाए और वहां से Uttarakhand Board की मार्कशीट डाउनलोड कर लें।
SMS से भी देख सकते हैं रिजल्ट
इंटरनेट नहीं है तो आप अफना रिजल्ट एसएमएस से भी चेक कर सकते हैं। इसके लिए मोबाइल के मैसेज बॉक्स में 10वीं के लिए UK10 और 12वीं के लिए UK12 लिखें। जिसके बाद अपना रोल नंबर जोड़कर 5676750 पर भेज दें। कुछ देर बाद ही आपका रिजल्ट मैसेज में आ जाएगा।
2 लाख से ज्यादा छात्र हुए शामिल
आपको बता दें कि उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाएं फरवरी-मार्च 2026 में हुई थी। जहां 10वीं की परीक्षा 23 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुई। तो वहीं 12वीं की परीक्षा 21 फरवरी से 30 मार्च के बीच हुई। इस बार 2 लाख से ज्यादा छात्र परीक्षा में आए थे। जिनमें 1,12,266 हाईस्कूल के छात्र थे। तो वहीं 1,02,986 इंटरमीडिएट के छात्र थे।
girls globe