हल्द्वानी में चरस के साथ दो तस्कर अरेस्ट, लाखों में बताई जा रही कीमत

उत्तराखंड STF की एंटी नार्कोटिक्स कुमाऊं यूनिट ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए काठगोदाम थाना क्षेत्र के दमुआढुंगा इलाके में 5 किलो 2 ग्राम चरस बरामद की है। जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 10 लाख रुपए आंकी जा रही है।

हल्द्वानी में चरस के साथ दो तस्कर अरेस्ट

STF ने काठगोदाम पुलिस के साथ संयुक्त अभियान चलाकर दो शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया। बरामद चरस की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 10 लाख बताई जा रही है। STF की एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स कुमाऊं टीम ने तकनीकी और मैनुअल इनपुट के आधार पर कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को अरेस्ट किया।

नैनीताल और उधमसिंह नगर में सप्लाई करने का था प्लान

आरोपियों की पहचान प्रवीण आर्य निवासी नैनीताल और बलवंत निवासी बागेश्वर के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे बागेश्वर क्षेत्र से चरस खरीदकर नैनीताल और उधमसिंह नगर में ऊंचे दामों पर सप्लाई करते थे। STF अब आरोपियों के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक खंगाल रही है, ताकि पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जा सके।